पश्चिम बंगाल: TMC कैंडिडेट काजल सिन्हा की कोरोना से मौत
नॉर्थ 24 परगना जिले की खरहद सीट से उम्मीदवार थे.
Advertisement

कोरोना से पश्चिम बंगाल में अब तक तीन उम्मीदवारों की मौत हो चुकी है. काजल सिन्हा की फाइल फोटो- ट्विटर से.
पश्चिम बंगाल में TMC के उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से मौत हो गई. वो नॉर्थ 24 परगना जिले की खरहद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 25 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया. खरहद सीट पर 22 अप्रैल को चुनाव हुआ था.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,
काजल सिन्हा को TMC ने खरहद सीट से पहली बार टिकट दिया था. 2011 से इस सीट से पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री और TMC के वरिष्ठ नेता अमित मित्रा विधायक हैं. कोरोना से पहले भी जा चुकी है दो उम्मीदवारों की जानें आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर विधानसभा सीट से RSP (Revolutionary Socialist Party) के कैंडिडेट प्रदीप नंदी का 16 अप्रैल को निधन हो गया था. उन्हें कोरोना संक्रमित होने के कुछ दिन पहले ही मुर्शिदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इससे एक ही दिन पहले मुर्शिदाबाद के ही समसेरगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक़ की मौत हुई थी. वो भी कोरोना संक्रमित थे. उनका इलाज कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था. दो चरण के चुनाव अभी बाकी हैं देश में कोरोना की भयावह स्थिति के बीच पश्चिम बंगाल में चुनाव जारी है. 6 चरणों का मतदान हो गया है. 2 चरणों का मतदान अभी और बाकी है. 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का चुनाव बाकी है. चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनावी रैलियों को नियंत्रित किया है. रोड शो पर रोक लगा दी है. रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ केवल 500 लोगों के शामिल होने की इजाज़त है. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 14 हज़ार से अधिक नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में 59 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 10 हज़ार के पार पहुंच चुकी है.Very, very sad. Shocked. Kajal Sinha, our candidate from Khardaha, succumbed to Covid.He dedicated his life to serving people & just fought a tireless campaign. He was a long-serving committed member of @AITCofficial. We will miss him. My condolences to his family & his admirers
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 25, 2021

.webp?width=60)

