The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • West Bengal Couple Beaten Viral Video TMC JCB Tajimul Islam Arrested

बंगाल में TMC का करीबी 'JCB' गिरफ्तार, बीच सड़क पर महिला को लात-घूंसों से मारा था

Bengal assault case: Viral Video के आधार पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए Tajimul Islam को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
JCB TMC
'JCB' को गिरफ्तार कर लिया गया है. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
pic
रवि सुमन
1 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 1 जुलाई 2024, 02:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) का एक वीडियो वायरल है. जिसके कारण राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर सवाल उठाए जा रहे हैं. वीडियो में एक कपल को बुरी तरह पीटा (couple beaten) जा रहा है. चारों तरफ भीड़ खड़ी है. भीड़ के बीचोबीच जो शख्स एक साथ कई डंडों से महिला और पुरूष को पीट रहा है, वो TMC पार्टी से जुड़ा है. अब पुलिस ने इस मामले में उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. और उसे 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. राज्य के विपक्षी दलों ने इसको लेकर ममता बनर्जी की सरकार को निशाने पर लिया है.

कंगारू कोर्ट में दी गई सजा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जख्मी होकर कपल बेहाल पड़े होते हैं. पहले चीखते हैं लेकिन बाद में उनका हिलना-डुलना भी मुश्किल हो जाता है. इसके बावजूद भी शख्स उन्हें पीटता रहता है. इस दौरान जब महिला खुद को घसीटकर भीड़ की ओर करती है तो भीड़ से एक दूसरा व्यक्ति उसे पकड़कर बीच में पटक देता है. इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति जब उसके हाथ से डंडे ले लेता है तो वो महिला का बाल पकड़कर घसीटता है. और फिर लात से मारता है. एक दूसरी महिला बीच-बचाव का प्रयास भी करती है. लेकिन वो नहीं रूकता. महिला और पुरूष दया की भीख मांगते हैं. वीडियो आपत्तिजनक है और परेशान करने वाला है. मत देखिए.

क्या है पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 28 जून की है. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई है. पिटाई के बाद पीड़ित इतने भयभीत थे कि उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. एक स्थानीय स्कूल के प्रांगण में करीब 200 लोग इकट्ठा हुए. और सबने मिलकर कंगारू कोर्ट लगाया. 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल पुलिस ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट को किया अरेस्ट, आतंकवादियों से सीधे जुड़ा था?

कंगारू कोर्ट एक तरह का गैर कानूनी कोर्ट होता है. इसमें नियम-कानून को नजरअंदाज करके लोग अपनी मर्जी से दूसरे लोगों पर आरोप थोपते हैं और उनको सजा देते हैं (उनके साथ अपराध करते हैं.) इस गैर कानूनी सभा में कपल पर विवाह से बाहर अफेयर का आरोप लगाया गया. और इसके बाद उनकी पिटाई की गई. 

पुलिस ने क्या कहा?

इस्लामपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ताजीमुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है. जो TMC पार्टी के लिए काम करता है और क्षेत्र मेें उसे लोग JCB के नाम से जानते हैं. इस्लामपुर के SP जॉबी थॉमस के ने कहा है कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

जिला पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने तुरंत एक व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. वो सार्वजनिक रूप से एक महिला को पीट रहा था. पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है.

विपक्ष ने उठाए सवाल

केंद्र में राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस मामले को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा,

Image embed

Image embed
सुकांत मजूमदार का पोस्ट

CPM नेता मोहम्मद सलीम ने भी इस घटना की निंदा की है. और TMC की आलोचना की है. उन्होंने लिखा है,

Image embed

Image embed
मोहम्मद सलीम का पोस्ट

उन्होंने आरोपी ताजीमुल इस्लाम के गिरफ्तार करने के तरीके पर भी सवाल उठाया है. एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है,

Image embed
Image embed

TMC के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा है कि कपल का विवाह से बाहर अफेयर था. इलाके लोग इसे स्वीकार नहीं कर सकते, इसलिए कंगारू कोर्ट लगाया गया. अग्रवाल ने कहा कि वो आरोपी ताजिमुल का समर्थन नहीं करते. पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उसके भूमिका की भी जांच की जाएगी.

चोपड़ा से TMC विधायक हमीदुल रहमान ने कहा है कि आरोपी के पास पार्टी का कोई विभाग नहीं है. रहमान के अनुसार, चोपड़ा में हर कोई तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता है, यहां कोई विपक्ष नहीं है.

वीडियो: बंगाल में बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल, CPI(M) और BJP ने ममता सरकार को सुना दिया

Advertisement

Advertisement

()