The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • West Bengal: 2 killed in Birbhum crude bomb blast

बीरभूम: दो TMC समर्थक बना रहे थे बम, फट गया, मर गए

BJP बोली, 'बम बनाने वालों के लिए जन्नत बन गया है ममता बनर्जी का बंगाल.'

Advertisement
pic
22 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2016, 07:36 AM IST)
Img The Lallantop
ममता की पार्टी TMC से जुड़े थे दोनों. Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. धमाका गुरुवार रात अमोदपुर गांव में हुआ, जो खैरासोल पुलिस स्टेशन के अधीन आता है. https://twitter.com/ANI_news/status/690376237714403329 खबर है कि बम बनाते वक्त ये ब्लास्ट हुआ. मरने वाले भाई थे. उनकी पहचान तारिक हुसैन और हफीजुल शेख के तौर पर हुई है. पुलिस मौके पर है और घटना की जांच कर रही है. मारे गए दोनों लोग लोकल ग्राम पंचायत में TMC के प्रतिनिधि थे. धमाका इतना तेज था कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह उड़ गया. 2 अक्टूबर 2014 को ऐसा ही एक धमाका बर्दवान जिले के खगरागढ़ में हुआ था. आरोप है कि इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकी बम बना रहे थे, लेकिन वह फट गया और दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया. पुलिस ने मौके 55 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस, आरडीएक्स और घड़ी के डायल बरामद किए थे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने घटनास्थल का दौरा भी किया था. इस घटना से ममता बनर्जी भी निशाने पर आ गई थीं, क्योंकि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ था, वहां उनकी पार्टी TMC का लोकल दफ्तर था. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला भी तूल पकड़ सकता है. बीजेपी ने ममता सरकार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. https://twitter.com/ANI_news/status/690393509069725696

Advertisement

Advertisement

()