The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • weird food combos desi daaru ice cream viral

देसी दारू की शक्तियों का ग़लत उपयोग हुआ है, ठर्रे से बना दी कुल्फी

देशी दारु की कुल्फी देख लोग बोले- 'आजादी का गलत फायदा ना उठाओ'

Advertisement
desi daaru ice cream roll video of madhya pradesh went viral on social media weird food combos
देसी दारी की आइस क्रीम (फोटो-फेसबुक/F4Foodie)
pic
ज्योति जोशी
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 09:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आज कल सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब फूड कॉम्बो के कई वीडियोज चल रहे हैं. कोई गुलाब जामुन की चाट बना रहा है तो कोई चाय वाली मैगी. इसी तरह एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देसी दारू की आइसक्रीम बनाई जा रही है (Desi Daaru Ice Cream). खतरनाक फूड कॉम्बो का ये वीडियो मध्य प्रदेश का है.  

वीडियो में आइसक्रीम वाली मशीन है. वही जिस पर दो खुरपी से काट-काट कर आइसक्रीम बनाते हैं. इसमें पहले देसी दारू डाली गई. फिर उसमें लाल-हरे रंग का फ्रूट पल्प डाला और उसमें उडेल दिया दूध. खुरपियों से इस सब को मिला दिया और देसी दारू वाली आइसक्रीम तैयार.

वीडियो पर काफी मजेदार कॉमेंट्स भी आए हैं. एक यूजर सीधे सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछ रहा है कि क्या अब यही बाकी रह गया है. वहीं कुछ लोगों ने ज्ञान दिया कि दारू में दूध मिलाना ठीक नहीं है. एक अन्य यूजर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, क्योंकि ये भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने आइसक्रीम में थोड़ा जहर मिलाने की सलाह दे दी.

Image embed

एक यूजर लिखता है-

Image embed

एक ने लिखा- 

Image embed

अब तक आप लोगों के मुंह में इस आइसक्रीम का स्वाद आ गया होगा. आइए कुछ और अटपटे फूड कॉम्बो पर नजर डालते हैं. हेव फन.

कोक और ओरियो के साथ ऑमलेट

Image embed

पिज्जा के साथ आइसक्रीम

Image embed

गुलाब जामुन की चाट

Image embed

मैगी में डाली दी रेस्पबैरी आइसक्रीम

Image embed

हो सकता है कि इसे देखने के बाद अब कुछ दिनों तक हम लोगों की मैगी खाने की इच्छा ना हो. 

देखें वीडियो- पाकिस्तान के मैच में वायरल हुई लड़की के बारे में सब पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()