हर चीज का सलीका होता है. चाहे वो हुनर गांजा पीने का हो. ऐसा नहीं है कि किसीफुंकनी में धर के तम्बाकू खींच दिए. सलीका सिखाते हैं एक मास्साब. हुन्नरबाजगंजेड़ी. अपना हुनर चेलों में ट्रांसफर करते हैं. लेकिन उसके लिए वसूलते हैं तगड़ीरकम. पूरे 100 डॉलर. यानी करीब 6 हजार रुपए. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थितहै ये गुरुकुल. जिसके प्रिंसिपल साब हैं रेयान. इस स्कूल का नाम है डी सी स्कूल ऑफमैरी जेन. इसे अच्छे ढंग से चलाने और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए स्कूल कीवेबसाइट भी है. रेयान का कहना है कि हम अपने स्टूडेंट्स को गांजे के रिस्क और फायदेबताते हैं. वो अपने साथ तीन लोग और ला सकते हैं सीमित ऑफर के तहत. उन सबको गांजाखींचने का वाजिब तरीका बताया जाता है. बताओ गांजा पीना सीखने के 6 हजार रुपये.इंडिया आ जाओ भाई. खैर ये सब लिखते हुए हम चौकन्ने रहे थे. पढ़ने में आप भी रहना.गांजा है बहुत खतरनाक चीज.