The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Wedding Photographer Matches Dance Steps With Guests, Hilarious Video Goes Viral

शादी में डांस चल रहा था, वीडियो वाला कैमरे के साथ जो नाचा है, नाराज 'फूफा' भी झूम उठेंगे

वीडियोग्राफर ने शादी के माहौल के बीच बिना किसी गलती के जो तालमेल बिठाया, लोग बोले- अद्भुत, वीडियो वायरल

Advertisement
pic
19 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2023, 08:31 PM IST)
Wedding Photographer Syncs Dance Moves With Guests In viral video
फोटोग्राफर के इस डांस का वीडियो वायरल है (साभार - ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘अगर आपकी शादी का फोटोग्राफर ऐसा नहीं हुआ... तो रिफंड मांग लेना!’ इस कैप्शन के साथ शेयर किया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. पर कैप्शन पढ़ने के बाद सबसे पहला सवाल जो क्लिक करता है वो ये है कि इस फोटोग्राफर ने ऐसा क्या किया, कि ऐसा कहना पड़ा?

आमतौर पर फोटोग्राफर/वीडियोग्राफर का काम सारे रस्म-रिवाज़ और डांस वगैरह का वीडियो अच्छे से शूट करना होता है. लेकिन, जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें शादी की रिकॉर्डिंग करने पहुंचे एक फोटोग्राफर ने देखा कि एक आदमी मस्त डांस कर रहा था. कैमरामैन भी इस डांस में शामिल हो गया. पर यारी-दोस्ती अपनी जगह, काम अपनी जगह. भाई ने कदम से कदम मिलाया, पर एक हाथ से कैमरे को भी शानदार तरीके से बैलेंस किया. फिर शादी में आए लोगों के साथ पंजाबी धुन पर झमाझम डांस करना शुरू कर दिया. अपने डांस के दौरान डिवाइस पर पकड़ बनाए रखने की उसकी क्षमता की खूब तारीफ हो रही है. और डांस मूव्स के तो क्या ही कहने. वीडियोग्राफर ने कार्यक्रम के माहौल के बीच बिना किसी गलती के जो तालमेल बिठाया, सोशल मीडिया दर्शकों के दिलों में जगह बना ली.

वीडियो को ट्विटर हैंडल @PunjabiTouch ने शेयर किया है. इसे लगभग 2 लाख बार देखा गया है. साथ ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर डांस की तारीफ भी की है.

एक ने मज़े लेते हुए लिखा,

‘उन्होंने ये शानदार डांस करते जो फुटेज लिया होगा, उसे देखने के बाद आप निश्चित रूप से रिफंड मांगेंगे.’

एक और ने कहा कि कैमरामैन को अब भारत का आधार कार्ड दे देना चाहिए.

‘कैमरामैन अब आधार कार्ड के लिए एलिजिबल है. उसने हमारा फेवरेट काम कर दिखाया है (शादियों में डांस करना)’

एक और ने लिखा,

‘हाहाहाहा! वीडियो क्या ही बन रहा होगा!’

एक और यूज़र ने दूसरे को टैग करते हुए लिखा,

‘ये आपकी नई जिम रूटीन होनी चाहिए.’

वीडियो ने एक यूज़र का दिन बना दिया.

'ये (वीडियो) शानदार था. मेरा दिन बन गया.'

इस वीडियो को देखकर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट्स में बताइए. 

वीडियो: रिवाबा जडेजा के 'तू औकात में रह' वाले वीडियो पर BJP सांसद 'परिवार' ले आई?

Advertisement

Advertisement

()