यार कैसे-कैसे चोमू भरे हैं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में. चोमूपंती की जितनीहदें होती हैं न, सब क्रॉस कर गए. सोमवार को 'D4RK 4NG31' हैकर ग्रुप ने नेशनलग्रीन ट्राइब्यूनल की वेबसाइट हैक कर ली. हैकर ग्रुप खुद इस हमले को साइबर वॉर बतारहे हैं. उनका दावा है कि ये हैकिंग सर्जिकल स्ट्राइक का बदला है. इंडियन आर्मी ने29 सितंबर को जो मार-काट मचाई, ये उसका जवाबी हमला है. साइट के होमपेज केबैकग्राउंड में पाकिस्तान का नेशनल एंथम सुना गया था. वो एंथम का इंस्ट्रूमेंटलवर्जन था. ये एंथम बता रहा है कि ये काम पाकिस्तानियों का है. हैकर्स का एक मैसेजभी है, जिसमें उन्होंने झोला भर-भरकर भारतीयों को गालियां भी दी हैं. ये रहा वोमैसेज.हम अपराजेय हैं. एक तरफ तो तुम अपने-आपको देश के रक्षक बताते हो और दूसरी तरफकश्मीर में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हो. बॉर्डर पर आकर मार-काट करते हो औरकहते हो कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया है. लो, अब साइबर वॉर से होने वाली चुम्मीकी जलन फील करो.NGT को साइबर वॉर का पता कल शाम लगभग सवा सात बजे लगा. इस अटैक से NGT का काफी डाटाखराब होने की आशंका जताई जा रही है. NGT की साइट इससे पहले साल 2013 में भी हैक होचुकी है. दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए इसकी जांच-पड़ताल क्राइमब्रांच को सौंप दी है. वैसे आपको तो याद होगा. 29 सितंबर को हुए सर्जिकल स्ट्राइकमें इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार 7 हमले किए थे.