ओवैसी और 'भारत माता' पर बवाल के बाद एक जिम्मेदार आदमी की तरह मोहन भागवत ने साफकिया है कि सबके लिए 'भारत माता की जय' बोलना क्यों जरूरी है. क्योंकि इससे देशअमीर होता है. देश की मर्यादा की रक्षा होती है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफमोहन भागवत रविवार को कोलकाता में मदन लाल अगरवाल की जीवनी के लॉन्च पर पहुंचे.जहां उन्होंने कहा: "देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए भारत माता कीजय बोलना जरूरी है. हम चाहते हैं पूरा देश भारत माता का जयकारा करे. हम भारत कोअमीर और शोषण से मुक्त देखना चाहते हैं. इसके लिए हमें उसी भारत को जीना होगा. भारतसिर्फ देश जमीनी सीमाओं पर खत्म नहीं होता. इसकी संस्कृति को पूरी दुनिया में मानाजाता है. भारत ही एक ऐसा देश है जहां आज भी हिंदू रीति-रिवाज माने जाते हैं. दूसरेदेशों में लोग अनैतिक हो चुके हैं. पर भारत में पुरानी मान्यताएं आज भी जिंदा हैं.पाकिस्तान भारत से अलग हुआ क्योंकि वो भारत के गुणों से खुद को अलग करना चाहता था.उन्होंने 'भारत' नाम को इसीलिए त्याग कर अपना नया रखा." याद दिला दें कि कुछ दिनोंपहले देशभक्त नारों पर बोलते हुए AIMIM लीडर असदुद्दीन ओवैसी ने 'भारत माता की जय'बोलने से मन कर दिया था. ये कह कर कि ऐसा संविधान में तो नहीं लिखा. AIMIM के हीसदस्य वारिस पठान को महाराष्ट्र विधान सभा से 'भारत माता की जय' न बोलने के लिएसस्पेंड कर दिया था.