क्रिकेट रूल बनाने वाली MCC ने अश्विन के रनआउट पर यू-टर्न ले लिया है
अब कहा है कि अश्विन ने गलत किया.
Advertisement

अश्विन -बटलर मांकड़ कांड
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 मार्च को आईपीएल के एक मैच में अश्विन ने बटलर को नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर रन आउट कर दिया. इसके बाद से हो-हल्ला मचा हुआ है. क्रिकेट की नियम बनाने वाली संस्था MCC (मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब) ने भी इस मांकड़ रन आउट पर अपनी बात रखी थी. अब एमसीसी ने नई बात कही है और यू टर्न ले लिया है.
MCC ने वीडियो फुटेज रिव्यू करने के बाद कहा है कि अश्विन ने जो मांकड़ आउट किया है वह क्रिकेट की खेल भावना के खिलाफ है. इससे पहले MCC ने ही कहा था कि यह इस बात पर डिपेंड करता है कि क्या बॉलर ने नार्मल तरीके से बॉल रिलीज की थी. एमसीसी ने कहा था कि यह क्रिकेट की नियमों के तहत था और इसमें कुछ अनैतिक नहीं था.
एमसीसी के लॉ मैनेजर फ्रासर स्टीवर्ट ने दी टेलीग्राफ से बात करते हुए बताया कि हमने विस्तार से इस घटना की समीक्षा की और पाया कि यह खेल भावना के खिलाफ था. स्टीवर्ट ने इसके पीछे कारण बताते हुआ लिखा है,"अश्विन जब क्रीज तक पहुंचे और बॉल डिलीवरी करने के बीच सामान्य से ज्यादा वक्त लिया गया. इससे पता चलता है कि अश्विन ने जानबूझ कर रन आउट करने की कोशिश की. उन्होंने यह भी बताया कि नॉन स्ट्राइकिंग एंड के बैट्समैन ने भी गलत तरीके से एडवांटेज लेने की कोशिश की. बेहतर यही होगा कि बैट्समैन तब तक क्रीज न छोड़े जब तक गेंद पिच पर फेंकी न जाए. यह भी खेल भावना के खिलाफ है कि नॉन स्ट्राइकर जल्दी ही क्रीज छोड़ दे. ऐसी कोई बहस ही नहीं होती अगर नॉन स्ट्राइकर ने गेंद डालने के बाद क्रीज छोड़ी होती."
इससे पहले एमसीसी ने जो कहा था उसे यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है.
वीडियो- अंपायर्स के एक अजीब फ़ैसले पर दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा भिड़ गए लेकिन बात बनी नहीं
वीडियो- अंपायर्स के एक अजीब फ़ैसले पर दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा भिड़ गए लेकिन बात बनी नहीं

