पाकिस्तान इतना 'मासूम' है. अपने लिए कुछ नहीं धरता. जो पाता है उसे इंडिया की तरफरवाना कर देता है. फिर चाहे खुद के पाले पोसे आतंकी हों या जश्न-ए-आजादी. अब इतनातो यू ऑल पीपल जानते ही हो कि 14 अगस्त को पाकिस्तान का हैप्पी बर्थडे होवे है. उसपार स्वतंत्रता दिवस हमसे एक रोज पहले ही मना लिया जाता है. हां तो 14 अगस्त को जबपूरा पाकिस्तान जश्न-ए-आजादी मना रहा था, तब इंडिया में पाकिस्तान के हाई कमिश्नरअब्दुल बासित ने 'धोखाधड़ी' कर दी है अपने मुल्क की आजादी से. बोले, 'इस साल कीजश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं. आजादी तक कश्मीर के लिए संघर्षजारी रहेगा. कश्मीर के लिए जाने देने वालों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी.' बताओ लेदेकर जो पाकिस्तान को आजादी मिली थी, वो भी उनके हाई कमिश्नर ने कश्मीर के नाम करदी. वैसे जब बात कश्मीर की निकल ही पड़ी है और पीएम मोदी का PoK वाला बयान भी ताजाही है, तो बासित ये ये पूछ लेना बनता है कि कहीं आप उस कश्मीर की आजादी की बात तोनहीं कर रहे, जो आपके कब्जे में है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर. अगर ऐसा है तो जरासंभलकर रहिएगा. आपके मुल्क के लोग सेंटिया गए तो जश्न-ए-आजादी का कैंपा कोला छलकनेलगेगा नाक से. अब 'गौरतलब है कि' वाली लाइन. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले कहा था किपाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हमारा है, पाकिस्तान को बलूचिस्तान और पीओके मेंहो रहे अत्याचार का जवाब देना होगा. एक नया बयान और लो. केंद्रीय मिनिस्टर जितेंद्रसिंह ने कहा, 'अगले साल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे.' खुदा जानेक्या प्लानिंग है इसको लेकर. फिलहाल इसे बयान वाली ब्रेकिंग न्यूज में ही चला दे रेलल्लन. सीजफायर उल्लंघन, तुम कब जाओगे? जैसे ही आजादी और रिपब्लिक डे टाइप जरूरीदिन आते हैं. सीजफायर जिसका जन्म उल्लंघन होने के लिए ही शायद हुआ है, खबरों मेंआने लगता है. जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ सेसीजफायर का उल्लंघन हुआ. 14 अगस्त सुबह 3 बजे से फायरिंग हुई. एक 50 साल की महिलागंभीर रूप से घायल हो गई. ये वॉर वाली सरहद की बात थी. अब उस सरहद की बात, जहां'तस्वीरें खींची' जाती हैं. वाघा बार्डर की बात. वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्सने बीएसएफ के जवानों को मिठाई दी.