जुबान फिसल गई है सोनिया गांधी की और मुए ट्विटर वाले मजे लूट रहे हैं. राजधानी मेंवह आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं. उन्हेंकहना था कि मोदी सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरी तरह फेल हुआ है. लेकिन मोदीसरकार की जगह 'यूपीए सरकार' कह गईं. यहां तक कि बाद तक उन्हें अपनी गलती का पता हीनहीं चला. एकबारगी तो 24 अकबर रोड पर खुसुर-फुसुर तो शुरू हो ही गई होगी. मैडम लिखाहुआ भाषण पढ़ रही थीं तो हो सकता है कि उस पर्चे में ही गलत लिख गया होगा. ये एररमहंगी पड़ेगी स्पीच लिखने वाले को. उनके शब्द थे, 'करीब दो साल बीत चुके हैं औरहमने कुछ नहीं देखा है. यूपीए सरकार की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई.' वैसे वहरिवाज के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने से नहीं चूकीं. उन्होंने कहा,'मुझे यकीन है आप लोगों ने (कांग्रेस सदस्य) प्रधानमंत्री से अपॉइंटमेंट मांगाहोगा, पर लगता है कि वो आपसे मिलने से डरते हैं.' 10 साल तक मैडम की सरकार रही है.'यूपीए गवर्नमेंट' हमेशा उनकी जुबान पर रहता ही होगा.