लौ जी गुट्ट बज गए पुलिस वालों में, घूस बांटने के चक्कर में
एक तो नाली में लिथर गया दीखै. पैंट काली हो गी पूरी. पीछे से वीडियो बनाने वाली पब्लिक मजे लेने लगी, 'लड़ लो, लड़ लो' गोहराते हुए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
लौ जी गुट्ट बज गए पुलिस वालों में. लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में दो पुलिस वाले सरेआम भिड़ लिए कॉलर पकड़ के.
कानाफूसी चल रई है कि घूस के पैसों को लेकर दोनों में बहसबाजी हुई. फिर गिरेबान पकड़ लिए और गुत्थमगुत्था हो गए. एक तो नाली में लिथर गया दीखै. पैंट काली हो गी पूरी. फिर दूसरे पुलिस वाले छुटाने आए. पर पकड़ इतनी मजबूत थी कि छुटा नहीं पाए. पीछे से वीडियो बनाने वाली पब्लिक मजे लेने लगी, 'लड़ लो, लड़ लो' गोहराते हुए.
फिर दोनों लड़ते-लड़ते एक गिरी हुई बाइक के ऊपर जा गिरे और बेशर्मी के सबसे निचले स्तर को प्राप्त हुए.
फिर एक पुलिस वाले भाईसाब और आए. उन्होंने एक को कॉलर और टांगों से पकड़कर खींचा. लेकिन लड़ते-लड़ते दोनों एक जिस्म, दो जान हो चुके थे. दोनों गिर गए लेकिन फेवीकोल माफिक चिपके रहे.
तो ये हाल है जी यूपी पुलिस का. घूस तो लेते ही हैं, सब जानते हैं. लेकिन उसके बंटवारे के चक्कर में मारपीट भी कर जाते हैं. सरेआम. पब्लिक के सामने.
इटौंजा थाने के एसओ ने बताया कि वीडियो 3 दिन पुराना है और जाम हटवाने को लेकर विवाद हुआ था. बताइए साहब, जाम हटवाने के लिए इतने चिंतित हैं कि एक दूसरे को खाए डाल रहे हैं. अब एसओ साब ये थोड़ी बोलेंगे कि विवाद का विषय 100 का नोट था.
जो भिड़े थे, वे हैं सिपाही धीरेंद्र यादव और होम गार्ड अनुज. लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने सिपाही धीरेन्द्र यादव को लाइन हाजिर किया है.
वीडियो देख लो.
https://www.youtube.com/watch?v=IWNjCpCwVog&feature=youtu.be
.webp?width=60)

