शेखर कपूर पंद्रह साल से पानी की कमी पर अपनी dystopian film 'पानी' बनाना चाह रहेहैं. इस जॉनर का अर्थ होता है एक दूर काल्पनिक भविष्य में स्थित कहानी. इसके लिएऋतिक रोशन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक हीरो तय भी हुए लेकिन फिल्म नहीं बनी. मैडमैक्स सीरीज सरीखी ऐसी फिल्म से हम अभी तक वंचित थे लेकिन रणवीर सिंह, जो हर रेडकारपेट और हर फोटो ऑप में फुटेज मार लेते हैं, यहां भी बाज़ी मार ले गए हैं. उनकीपांच मिनट की फिल्म आई है जिसमें वो सुदूर भविष्य में भोजन की कमी की कहानी के नायकहैं. दरअसल बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है. ये ऐसी कामना वाली फिल्म का छोटारीचार्ज ही है. यानी ये उस चाइनीज़ ब्रांड का लंबा विज्ञापन है जिसके रणवीर सिंहब्रांड एंबेसेडर हैं. हालांकि फिर भी पांच मिनट की ये फिल्म देख सकते हैं. क्योंकिइसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. इसमें आपको वैसी ही लोकेशन, ग्राफिक्स औरगाड़ियां नजर आते हैं जैसे पिछले साल मैड मैक्स सीरीज की नई रीबूट में दिखे थे.रणवीर यहां कुछ उसके हीरो टॉम हार्डी जैसे ही दिखने की कोशिश करते हैं. हालांकि कुछही पलों के लिए. वे जैसे ही अपना मुंह खोलते हैं, इस जॉनर का कचरा हो जाता है. इसीएड फिल्म में तमन्ना भी हैं जो 'बाहुबली: द बिगिनिंग' वाली छवि में ही दिखती हैं.रणवीर कुछ फ्लर्ट करने वाले डायलॉग भी फेंकते हैं. फिर इस फिल्म में विलेन भी है.वही 'गजनी' फिल्म वाला गजनी धर्मात्मा. जो 'लगान' फिल्म में देवा बना था. यानीएक्टर प्रदीप रावत. और अंत में रणवीर चिंग का पात्र अपनी ही मां के रूप में उसगेटअप में दिखता है. रणवीर इससे पहले महिला के गेटअप में नहीं दिखे हैं. इस खाद्यपदार्थों वाले चाइनीज़ ब्रांड में उपयोग के लिए रणवीर सिंह का अपना नाम (रणवीर चिंग)दे देना वैसा ही है जैसे अक्षय कुमार ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' (1996) के गाने 'हमहैं सीधे साधे अक्षय' में दिया था. यहां देखें:https://www.youtube.com/watch?v=Yg1V54WjjWI