नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'गंदी बात' गाने पर नाचते हुए देखा है
इस वीडियो में वो ऐसा करते दिख रहे हैं.
Advertisement

फिल्म मुन्ना माइकल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म आ रही है - 'मुन्ना माइकल'. जिसका ट्रेलर
सोमवार को इरोस नाओ ने अपने पेज पर
रिलीज किया है. फिल्म में दूसरी चमकीली और चॉकलेटी चीजों के बीच कुछ नमकीन है तो वो हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डांस. वो एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं जिसका दिल एक लड़की पर आ जाता है जिसे डांस का बहुत बड़ा पैशन है.

फिल्म में गैंगस्टर के रोल में नवाज.
अब उसे इम्प्रेस करने के लिए महिंदर फौजी बने नवाज जाते हैं सड़कछाप मुन्ना यानी टाइगर के पास जो जबरदस्त डांसर है और माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है. मुन्ना नवाज के कैरेक्टर से नाच कर दिखाने को कहता है और फौजी नाचता है शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'आर.. राजकुमार' के गाने 'गंदी बात' पर.

डांस चालू है.
फिर गैंगस्टर की डांस ट्रेनिंग शुरू होती है. ट्रेलर में दिखता है कि बाद में मुन्ना और फौजी यानी टाइगर और नवाज के कैरेक्टर्स की लड़ाई भी होती है.

डांस ट्रेनिंग.
हालांकि आभास ये भी होता है कि फिल्म में विलेन कोई और है और इन दोनों में दोस्ती हो जाएगी. ख़ैर, पुष्ट होने तक ये आभास ही है.

डांस ट्रेनिंग के दौरान नवाज और टाइगर.
'मुन्ना माइकल' को सब्बीर खान ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने टाइगर को फिल्म 'हीरोपंती' से 2014 में लॉन्च किया था. फिर दोनों ने दूसरी फिल्म 'बाग़ी' भी बनाई. दोनों की पिछली फिल्मों वाले सब मसाले इसमें हैं. जोरदार एक्शन है. डांस है. बहुत सारे रंग है. ऐसी हीरोइन है जो सिर्फ आईकैंडी है. डायलॉग्स भी वैसे ही हैं.

टाइगर एक एक्शन दृश्य में.
मसलन हीरोपंती में जब विलेन पूछता है - "हीरोपंती करेगा?" तो टाइगर का कैरेक्टर बोलता है, "क्या करूं? सबको आती नहीं, मेरी जाती नहीं." इस फिल्म में विलेन कहता है, "एकला है तू, झगड़े की सोचना भी मत." तो टाइगर का कैरेक्टर कहता है, "मुन्ना झगड़ा नहीं करता, मुन्ना सिर्फ पीटता है."

माइकल जैक्सन का बड़ा फैन - मुन्ना.
इस फिल्म में हीरोइन का रोल निधि अग्रवाल ने किया है जो बेंगलुरु से हैं. वे मॉडल हैं और ये उनकी पहली फिल्म है. ट्रेलर में दिखता है कि उनकी कैरेक्टर की आवाज भी उनकी नहीं है, किसी और ने डबिंग की है.

निधि एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान.
'मुन्ना माइकल' 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है. पहली झलक से यही लगता है कि नवाज ने किरदार के बजाय सिर्फ वित्तीय कारणों से ये फिल्म की है, वहीं टाइगर के करियर में अगर कभी कोई निर्णायक मोड़ आएगा तो वो इस फिल्म से तो नहीं आने वाला है.
और पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर की मेकिंग से जुड़ी ये 24 बातें जानते हैं आप!
फ्रैंक अंडरवुड की बोली 36 बातें: ये आदमी बता रहा है आपके नेता कितने बड़े दरिंदे होते हैं
इंडिया की ये फिल्म ब्राजील की राष्ट्रपति ने भीड़ में बैठ देखी है, हम बैन कर रहे हैं
वो एक्टर, जिनकी फिल्मों की टिकट लेते 4-5 लोग तो भीड़ में दबकर मर जाते हैं
इरफान खान: मुसलमानो, चुप न बैठो, मज़हब को बदनाम न होने दो
मेहदिए के गाने सुनो एडेल का स्कायफॉल भूल जाओगे!
बाला: वह डायरेक्टर जो एक्टर्स की ऐसी तैसी करता है और वे करवाते हैं
फिल्मों का टॉप आदमी मरा है, अब्बास कियारोस्तमी, पता भी है!
कुमकुम भाग्य में अटके दुखियारों, ये 5 TV शो देखो
क्रांतिवीर बहुत दिखा दी, अागे से ये 15 फिल्में दिखाना चैनल वालों!
कृष्ण जन्माष्टमी पर ये एक फिल्म जरूर देखनी चाहिए!

.webp?width=60)