पीएम मोदी को गाली देने से रोकने पर हिंदू लड़के को करंट लगाने की असली कहानी
आजमगढ़ का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये वीडियो आजमगढ़ से चला है और खूब वायरल हो रहा है. एक लड़के को बेंच पर बांधकर पीटा जा रहा है और करंट लगाया जा रहा है. आदमी मारे दर्द के छटपटाए जा रहा है. वीडियो इस बात के साथ फैलाया जा रहा है कि ये पीटा जाने वाला आदमी हिंदू है. पीटने वाले मुसलमान हैं. वीडियो के साथ ये कैप्शन संलग्न है, "हिंदू युवक को बेरहमी से मुसलमानों ने मारा क्योंकि ये लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को गाली दे रहे थे और ये हिंदू आदमी इनको रोक रहा था." कुछ बड़े मीडिया संस्थानों ने इसी तरह से इसकी खबर भी कर दी.
ये भी पढ़ें:
एक ये भी, इस ट्वीट में एक अखबार की खबर का लिंक देकर वही बात कही जा रही है.Hindu Man brutally beaten by Peaceful ones as he tried2stop dem 4m abusing PM @narendramodi His fingers chopped off!https://t.co/4Axhtk0dizpic.twitter.com/Qjgyawsbtx
— सत्यसाधक/Truthseeker (@RituRathaur) July 18, 2017
लेकिन ये खेल अलग है और इसको लेकर जो क्लेम किया जा रहा है, वो झूठ है. ये सच है कि लड़के को बांधकर पीटा गया और इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए. लेकिन इसका गाली कनेक्शन नहीं है. इसके पीछे की वजह मोबाइल चोरी है. जिसकी सजा इसको इन लोगों ने अपने तरीके से दी. पुलिस ने इन पिटैयावीरों के नाम भी अपने रोजनामचे में लिख लिए हैं यानी अब सजा देने वालों को सजा मिलेगी, अगर कानून टाइम से काम कर गया तो.Man brutally beaten by goons 4 interrupting them while they abuse @narendramodi ji & @myogiadityanath ji https://t.co/Msc6sd4Oe1 @ibhagwa_n
— #Indian Prof Rao (@ProfSRK) July 17, 2017
pic.twitter.com/dImn3Qd1tm — UP POLICE (@Uppolice) July 18, 2017आज तक चैनल के वीडियो को ट्वीट करते हुए क्रिकेटर आरपी सिंह ने यूपी पुलिस को टैग किया था. यूपी पुलिस ने उस पर जवाब देकर मामला साफ किया है. जब ये खबर फैलना शुरू हुई तो किसी को इस आदमी का नाम भी नहीं मालूम था. अब जाकर पता चला है कि ये शिवकुमार है. बाप का नाम गोपालदास है. सरायमीर का रहने वाला है. मोबाइल चुराने के इल्जाम के साथ इनको घर से उठा लिया गया था और ऐसे टॉर्चर किया गया. 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 4 लोगों को अरेस्ट भी कर लिया गया है. सबसे बड़ी बात कि इसको पीटने वाले दोस्त ही हैं. ऐसी दोस्ती के सदके जाएं, लेकिन पुलिस वाले का बयान आजतक चैनल के वीडियो में संलग्न है, कोई भी देख सकता है.
ये भी पढ़ें:
एक साल में जबरन चार अबॉर्शन कराने से गई जान
13 साल की लड़की ने पीएम मोदी को एक ख़त लिखा और हजारों लोग भ्रष्टाचार से बच गए

