कोच्चि से देहरादून जा रही कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस में मारपीट हो गई. औरहोते-होते इतनी बढ़ गई कि एक की जान चली गई और 5 पैसेंजेर गंभीर तरीके से घायल होगए. सहारनपुर देहात के आठ लोग जो कोच्चि में फर्नीचर का काम करते हैं, ट्रेन सेसहारनपुर लौट रहे थे. एक आदमी और औरत भी उसी ट्रेन में ट्रेवल कर रहे थे जिससे सीटको लेकर इनका झगड़ा हो गया. झगड़ा हुआ तो ट्रेन के दूसरे पैसेंजेर उस आदमी और औरत कासपोर्ट करने लगे. और उन आठ लोगों के ग्रुप के खिलाफ बोलने लगे. बस ग्रुप भड़क गया.और अपने कुछ साथियों को बुला लिया जो अगले स्टेशन मेरठ पर ट्रेन में चढ़ गए. उनलोगों ने ग्रुप के साथ मिलकर उस आदमी को ट्रेन से फेंक दिया जिससे लड़ाई हुई. जो उसआदमी और औरत के सपोर्ट में बोल रहे थे उन्हें बुरी तरह से पीटा और चाकू से हमलाकिया. कुछ देर बाद जब ट्रेन मेरठ कैंट स्टेशन पर रुकी तो घायलों को टेंपो मेंबैठाकर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलाकरने वाला ग्रुप शायद मेरठ का था. और ये सभी लोग ट्रेन में शराब पी कर चढ़े थे. मेरठपुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है. और बताया है कि CCTV फुटेज के आधार परआरोपियों को पकड़ लेगी.