The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Want to sell your toxic boss? Some employees are actually doing it read to know how

नौकरी से परेशान लोगों ने निकाला अद्भुत तरीका, बॉस को ही ऑनलाइन 'बेच' दे रहे

कर्मचारी अपने बॉस, सहकर्मियों और नौकरियों को सेकंड हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए लिस्ट कर रहे हैं. 'भड़ास' निकालने का ये तरीका खूब चर्चा बटोर रहा है.

Advertisement
Want to sell your boss?
कर्मचारी अपने टॉक्सिक बॉस को बेचना चाहते हैं
pic
अंजली पटेरिया
9 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2024, 11:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

किसी शख्स की काम से ज्यादा तनख्वाह है और उसका उम्मीद से ज्यादा अच्छा बॉस है. इसलिए उसका नौकरी में मन लगता है. लेकिन क्या हो जब वातावरण खराब हो और बॉस टॉक्सिक हो? एंग्जायटी, डिप्रेशन, मेंटल हेल्थ, बिना मर्जी के काम करना ये सब लगा रहता है. आप कैसे इसका समाधान निकालेंगे? आपका तो नहीं पता? लेकिन चीन के लोगों ने इससे निपटने का अनोखा तरीका निकाला है. वहां के कई प्राइवेट कर्मचारी अपने बॉस और सहकर्मियों को सेकंड हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए लिस्ट कर रहे हैं.

ये लोग ऐसा कर रहे हैं अलीबाबा के सेकंड हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म - जियानयू - पर.  दरअसल जियानयू पर कई लोग अपने काम का तनाव कम करने और 'वर्क स्मेल' को दूर करने के लिए अपने बॉस और सहकर्मियों को बेच रहे हैं. रुकिए, पहले ‘वर्क स्मेल’ को समझते हैं.

ऑफिस में तनाव
ऑफिस में तनाव आपके लिए कितना आम है?

दरअसल हमारे पड़ोसी देश चीन में दिन भर के काम के बाद लोगों को जो मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस होती है, उसे 'वर्क स्मेल' कहा जाता है. जिसे आप और हम त्रस्त होना, काम से पकना और ऊब जाना कहते हैं. इसपर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक रिपोर्ट लिखी है. रिपोर्ट के मुताबिक जियानयू पर की गई लिस्टिंग में कई 'परेशान करने वाले बॉस', 'बेकार नौकरियां' और 'तनाव देने वाले सहकर्मी' शामिल हैं. और ये सभी 4-9 लाख रुपये की कीमत पर बेचे जा रहे हैं. 

इतना तो हमारा सालाना पैकेज भी नहीं!

लेकिन इस कहानी में अब थोड़ा ट्विस्ट है. क्योंकि लोग ऐसा मजाक के तौर पर कर रहे हैं. इस वेबसाइट पर कोई 'प्रोडक्ट' को खरीदता भी है, तो विक्रेता आमतौर पर लेनदेन के तुरंत बाद डील रद्द कर देता है. क्योंकि इस तरह की खरीद और बिक्री शायद प्रैक्टिकली पॉसिबल नहीं है.

एक शख्स ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया,

Embed

वैसे आपका इस पूरे बिकने और खरीदने वाले मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए. और ऐसी ही वायरल ख़बरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

ये भी पढ़ें: सॉरी बॉस, आप नौकरी करते मेरे जैसे लोगों को बिल्कुल नहीं समझते!

वीडियो: अक्षय अपनी फिल्म चलाने के लिए '12th फेल' वाला जुगाड़ करने वाले हैं!

Advertisement

Advertisement

()