12 अक्टूबर की दोपहर में समाचार एजेंसी ANI ने एक ट्वीट किया. उसमें लिखा था किदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार सचिवालय से चोरी हो गई है. वही नीलीवैगन-आर कार, जिसमें बैठकर केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने गए थे. ये वही कारथी, जिसे केजरीवाल 2015 के विधानसभा चुनावों तक इस्तेमाल करते थे. ये वही कार थी,जिससे केजरीवाल 20 जनवरी 2014 को दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे औररास्ते में रोके जाने पर धरने पर बैठ गए. रात हुई तो इसी कार के पास गद्दा बिछाकररात में सो गए थे. वो कार 12 अक्टूबर की दोपहर चोरी हो गई. अब वो कार 14 अक्टूबरको गाजियाबाद के मोहन नगर में लावारिस खड़ी मिली है. पुलिस ने उस कार को बरामद करलिया है. कार किसने चुराई थी और यहां पर कार कौन खड़ी कर गया था, पुलिस अभी तक इसेपता नहीं लगा पाई है.Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal's Blue Wagon R stolen near Secretariat;FIR registered (File pics) pic.twitter.com/SBUD4Gx6g7— ANI (@ANI) October 12, 201720 जनवरी 2014 को पुलिस ने केजरीवाल को रोक लिया था, इसके बाद वो सड़कक पर ही गद्दाबिछाकर सो गए थे.कार मुख्यमंत्री की थी, तो पूरी दिल्ली पुलिस कार की तलाश में जुट गई. सीसीटीवी कीफुटेज भी खंगाली गई. चोर कार को ले जाते हुए भी दिखा, लेकिन धुंधला. पुलिस अब उसधुंधली तस्वीर के सहारे चोर की तलाश कर रही थी. एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिसको सुराग लगा कि कार यूपी में पहुंच गई है. पुलिस ने तलाश शुरू की तो वो गाजियाबादके मोहननगर में खड़ी मिल गई. लेकिन चोरी गई ये कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नहीं है.इस कार को आम आदमी पार्टी की मीडिया कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह चला रहीं थीं.जी, ये सच है. कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नहीं है. कार की मालकिन का नामहै श्रद्धा शर्मा. श्रद्धा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पेशे से बैंकर कुंदनशर्मा की पत्नी हैं. कुंदन अन्ना यूनिवर्सिटी से एमटेक हैं और गोल्ड मेडलिस्ट हैं.फिलहाल लंदन में रहते हैं. कुंदन ने 2013 में ये कार आम आदमी पार्टी को दान कर दीथी. इसके लिए बाकायदा उन्हें पार्टी की ओर से रिसीविंग भी दी गई थी. हालांकि कुंदनको ये नहीं पता था कि कार खुद अरविंद केजरीवाल चलाएंगे. बाद में ये कार मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल की पहचान बन गई थी. 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने केबाद इस कार का इस्तेमाल बंद कर दिया था. चोरी के वक्त तक इस कार का इस्तेमाल आमआदमी पार्टी की मीडिया कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह चलाती थीं. पुलिस के मुताबिक वंदनापिछले दो साल से इस कार का इस्तेमाल कर रही थीं.कुंदन ने वापस भी मांग ली थी कार2015 में अरविंद केजरीवाल पर अहंकारी होने का आरोप लगाकर कुंदन ने कार वापस मांगीथी. उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी कार, बाइक और कई ऐसी दूसरी चीजें मांगी हैं, जोमैंने पार्टी को दान की थीं. मुझे ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि केजरीवालकिसी की नहीं सुन रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी कार आम आदमी पार्टी के पास ही बनीरही.और ट्विटर पर मौज ले रही है जनता, कुछ आप भी देख लीजिए Man who gifted Kejriwal a car asked him to give it back in 2015. But as hedidn't...... Rest is history. 😂😂😂😂 pic.twitter.com/cighBaDxua— LolmLol (@LOLiyapa) October 12, 2017Now AAP leader announces reward for whoever can find Kejriwal’s stolen car..Sweet memorable blue Vagon R.. 😂😂 pic.twitter.com/efsk6zzGZm— Neer Sharma 🇮🇳 (@neer2988) October 13, 2017Reports of my Blue WagonR car stolen outside Delhi Secretariat are rumours. Ihave donated it to protest against rising intolerance just before the elections.Award to hai nhi ji, gadi hi sahi. 🙏 pic.twitter.com/QCVpsPrrl7— Arvind Kejriwal (@TroluKejri) October 12, 2017Why are they worried about Kejriwal’s car getting stolen ?Wherever the thieveswill take, it will automatically take a U-turn & come back. — AapHaiPaap(@AapHaiPaap_) October 13, 2017--------------------------------------------------------------------------------देखिए लल्लनटॉप बुलेटिनये भी पढ़ें:केजरीवाल की चोरी हुई गाड़ी और स्वामी के इस ट्वीट में कोई कनेक्शन है क्या :Pकेजरीवाल और मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं: 13 सबूतकेजरीवाल ने दिल्ली के पेड़ों पर भी लगवा दिए CCTV कैमरे, वजह जानकर आप सिर धुनेंगेबीजेपी में असली हैकिंग तो अरविंद केजरीवाल ने अब की है