मार्केट गरमाया हुआ है. एक तो दीवाली शॉपिंग और दूसरा रिलायंस के जियो सिम से.'पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें' वाले स्लोगन पर जियो सिम फेल हो चुका है, परन जाने उसमें ऐसी क्या बात है कि लोग अभी भी उससे चिपके पड़े हैं. न तो इंटरनेट कीस्पीड 4G है और न ही फ्री कॉल. कॉल फ्री तब हो न, जब कॉल लगे. मिलाते रह जाओ परससुरा जियो, लग नहीं सकता. हाल ही में खबर आई कि जियो सिम पर फ्री कॉलिंग दिसंबरमें बंद होने वाली है. आप तो जानते ही हैं कि आग बस लगने भर की देर होती है. उसकाधुंआ अपने होने की बात सबको बता देता है. जियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. पर आपटेंशनियाइए नहीं. ये चार सवाल-जवाब पढ़ लीजिए, सारा कंफ्यूजन यूं-यूं कर के दफा होजाएगा. 1. जियो सिम पर जिंदगी भर के लिए फ्री कॉलिंग रहेगी? हां भाई. रिलायंस नेइसकी पुष्टि की है. कंपनी कभी भी अपने नेटवर्क पर कॉल के लिए यूजर्स से कभी भी पैसेचार्ज नहीं करेगी. टेलीकॉम रेग्युलेटर TRAI के नियम-कायदों वाले जिस फॉर्म को जियोने भरा है, वो साफ-साफ बताता है कि कॉल के लिए कस्टमर्स से पैसे नहीं लिए जाएंगे.जियो ने अपने 10 प्रीपेड और 7 पोस्टपेड टेरिफ प्लान पर फ्री कॉल की सुविधा ट्राई सेली है. कॉल पर जिरो टेरिफ कस्टमर्स को लुभाने के लिए अपनाया गया हथकंडा नहीं है.इसके होने न होने से फ्री कॉलिंग पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा. 2. ट्राई ने फिरक्यों कहा कि फ्री कॉल्स 3 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगी? ट्राई के जो टाई-सूट वालेअफसर हैं न, उनको लगा कि रिलांयस फ्री कॉलिंग की सर्विस देकर यूजर्स को अट्रैक्ट कररहा है और अपना माल बेच रहा है. इसलिए ऐसा कहा. बता दें कि ट्राई को जो नियम वालापोथी-पत्रा है न, उसमें किसी भी तरह का प्रमोशनल ऑफर 90 दिन से ज्यादा के लिए मान्यनहीं है. जियो के केस में से 3 दिसंबर को खत्म हो रहा है. ट्राई के अफसरों केमुताबिक, जियो का कॉलिंग का जो बेस टेरिफ प्लान है, उसमें कही भी ये नहीं लिखा हैकि कॉल जिंदगी भर के लिए फ्री रहेगी, लेकिन जियो कहता है कि उसने सारे प्लान के लिएफ्री कॉलिंग का ऑप्शन भर रखा है. 3. जियो ने कॉल के लिए 2 पैसे पर सेकेंड वालाटेरिफ प्लान ट्राई को क्यों दिया फिर? जियो कहता है कि ट्राई के नियमों के अनुसारसभी ऑपरेटर्स को एक बेसिक टेरिफ प्लान जमा करना होता है. हालांकि, कंपनी ने 10प्रीपेड और 7 पोस्टपेड प्लान के अलावा भी कई और प्लान पैकेज यूजर्स को दिए हैं,जिन्हें ट्राई से हरी झंडी मिली है. और हां, इसमें लोकल और STD दोनों कॉल्स फ्रीहै. रोमिंग में भी. 4. 3 दिसंबर और 31 दिसंबर को क्या खत्म होगा? इस सवाल के जवाबमें ट्राई ने कहा है कि जियो का जो वेलकम ऑफर(JWO) है, जो फ्री डाटा डाउनलोड काऑप्शन देता है, वो 3 दिसंबर तक रहेगा. माने उसके बाद इंटरनेट के चार्जेसलगेंगे, लेकिन JWO के तहत ही फ्री अनलिमिटेड डाटा वाला ऑप्शन चालू रहेगा. वो भी 31दिसंबर तक.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए... जियो के चक्कर में एयरटेल, आइडिया और वोडा को 3 हजार करोड़ रुपये कीचपत जियो पर जिंदगी भर फ्री कॉलिंग का रास्ता साफ बंद हो रहा है जियो 4G का ऑफर,लेकिन इसका मतलब क्या है जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं