भारती एयरटेल के बाद अब नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी टैरिफ कीमतेंबढ़ा दी हैं. बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार 25 नवंबर से लागू होंगी. इससे पहले भारतीएयरटेल ने 22 नवंबर को कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी. एयरटेल की बढ़ी हुई कीमतें 26नवंबर से लागू होंगी.वोडाफोन आइडिया की घोषणा के मुताबिक, बेसिक प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमत में 20रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 28 दिनों के लिए वैध इस बेसिक प्लान की कीमत पहले 79रुपये थी. बढ़ोतरी के बाद ये 99 रुपये हो जाएगी. इस प्लान के तहत 99 रुपये काटॉकटाइम और 200 MB डेटा मिलेगा. 28 दिन के 1 GB डेटा प्लान के लिए पहले 219 रुपयेदेने पड़ते थे, अब इसके लिए 269 रुपये देने होंगे.इसी तरह 149 रुपये का प्लान बढ़कर 179 रुपये का हो जाएगा. 449 रुपये का प्लानबढ़कर, 539 का और 699 रुपये का प्लान बढ़कर 839 रुपये का हो जाएगा. इसके अलावा डेटाटॉप अप्स में भी बढ़ोतरी की घोषणा कंपनी की तरफ से की गई है. 84 दिन के डेढ़ जीबीडेटा प्लान के लिए पहले 599 रुपये देने पड़ते थे, अब 719 रुपये देने होंगे. कंपनीने नए टैरिफ प्लान की लिस्ट जारी की है. नीचे लगी टेबल देखिए.Vodafone Idea की बढ़ी हुई कीमतें. (फोटो: Vi)जियो भी बढ़ा सकता है पैसे वोडाफोन आइडिया ने कीमतों में इस बढ़ोतरी का कारण भीदिया है. कंपनी का कहना है कि इस बढ़ोतरी से सेवाएं और बेहतर होंगी. साथ ही साथटेलीकॉम इंडस्ड्री जिस वित्तीय दबाव से जूझ रही है, उससे निपटने में भी सहायतामिलेगी.कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, हम सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के महत्व को समझतेहुए इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्राहकों को सहज और सुविधाजनक प्रोडक्टमुहैया कराने के कमिटमेंट को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन आइडिया ने वॉइस और डेटादोनों के लिए बढ़िया प्लान की सबसे अच्छी रेंज तैयार की है. इस बीच रिपोर्ट्स हैंकि रिलायंस जियो भी जल्द ही प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ा सकता है. इससे पहलेदिसंबर 2019 में इस तरह की बढ़ोतरी हुई थी. जियो की तरफ से भी कीमतें बढ़ाने के लिएवित्तीय संकट और इंडस्ड्री में कैश फ्लो की कमी का हवाला दिया जा रहा है.दूसरी तरफ एयरटेल ने भी कीमतें बढ़ाने के लिए कुछ इसी तरह की वजह सामने रखी थी.कंपनी ने कहा था कि एक अच्छे और स्वस्थ बिजनेस मॉडल के लिए दरें बढ़ाना जरूरी होगया था.