The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • vladimir putin press conference before india visit warns europe for war deal of su57 and s500 possible with team india

'जंग चाहिए तो हम तैयार हैं...', भारत दौरे से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ऐलान

India Visit से पहले President Vladimir Putin लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि Russia और India किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वतंत्र आर्थिक नीति पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि PM Modi के साथ मीटिंग में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार और आयात पर विस्तृत चर्चा होगी.

Advertisement
putin press conference before india visit warns europe for war deal of su57 and s500 possible with team india
प्रेसिडेंट पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत में होंगे (PHOTO-AFP)
pic
मानस राज
3 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025, 10:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 4-5 दिसंबर, 2025 को भारत में होंगे. इस दो दिवसीय दौरे पर प्रेसिडेंट पुतिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेगे और 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रेसिडेंट पुतिन की इस यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर बात होगी. साथ ही इस दौरान भारत-रूस के बीच कई अहम रक्षा सौदे भी संभव हैं.

स्वतंत्र होगी आर्थिक नीति

भारत यात्रा से पहले प्रेसिडेंट पुतिन रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी के कॉन्फ्रेंस में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रूस और भारत किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वतंत्र आर्थिक नीति पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मीटिंग में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार और आयात पर विस्तृत चर्चा होगी. इस दौरान प्रेसिडेंट पुतिन ने चीन के साथ होने वाले व्यापार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में चीन और रूस के बीच होने वाले व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान यूरोप और यूक्रेन से चल रहे युद्ध पर भी बात हुई. यूरोप को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

अधिकारों का गलत इस्तेमाल 

प्रेसिडेंट पुतिन ने कहा कि आज की दुनिया 'भारी उथल-पुथल' के दौर से गुजर रही है. इसकी वजह ये है कि कुछ देश अपने 'एकाधिकार वाले दबदबे' का इस्तेमाल करके दूसरों पर दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि इस प्रेशर टैकटिक्स के इस्तेमाल में वो (पश्चिमी देश) नाकाम होते आए हैं और आगे भी होते रहेंगे.

हथियारों की डील संभव

इससे पहले, क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि इस दौरे के दौरान और S-400 लंबी दूरी की एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों की बिक्री एजेंडा में हो सकती है. पेसकोव ने कहा, 

Image embed

मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलावा रूस को भारत के Su-57 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर खरीदने की संभावना पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. Su-57 पर पेसकोव ने कहा, 

Image embed

प्रवक्ता पेसकोव ने यह भी कहा कि प्रेसिडेंट के दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर एक एग्रीमेंट की संभावना भी है.

वीडियो: 'भारत तथा चीन जैसे देश दबाव के आगे नहीं झुकेंगे' , पुतिन ने चीन से अमेरिका को बड़ा संदेश दिया है

Advertisement

Advertisement

()