The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vladimir Putin called Malaysian PM Anwar Ibrahim a true Muslim second wife joke russia

'तीसरी कुर्सी दूसरी पत्नी की', मलेशियाई PM ने ऐसी बात कही, पुतिन भी बोले- 'एक सच्चे मुसलमान का जवाब'

Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने Malaysia के PM Anwar Ibrahim के साथ एक मजाक किया. यह वाकया सेंट एंड्रयू हॉल में हुआ. मीडिया के सामने पुतिन ने ये पूरा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर अनवर इब्राहिम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Advertisement
Vladimir Putin, Ahmed Ibrahim
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम. (Sputnik)
pic
मौ. जिशान
15 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रूस के क्रेमलिन में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के आधिकारिक दौरे के दौरान हंसी-ठिठोली भरा पल सामने आया. यह घटना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM इब्राहिम के साथ किए मजाक का किस्सा सुनाया. पुतिन के मस्ती भरे अंदाज ने क्रेमलिन का पूरा माहौल बदल दिया.

क्रेमलिन की प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, बुधवार, 14 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने बताया कि उन्होंने PM अनवर को क्रेमलिन के भव्य सेंट एंड्रयू हॉल में तीन सिंहासन दिखाए. तब उन्होंने PM अनवर से पूछा था,

Embed

पुतिन ने खुद बताया, "इस पर अनवर इब्राहिम ने तुरंत और बिंदास अंदाज में कहा"दूसरी पत्नी के लिए.""

पुतिन ने जब ये किस्सा सुनाया तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग हंसने लगे. खुद PM इब्राहिम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. पुतिन ने उस मजाकिया पल के बारे में बताते हुए कहा,

Embed
Embed

लेकिन अनवर इब्राहिम ने भी मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा,

Embed

पुतिन ने हंसते हुए उनकी हां में हां मिलाई और कहा, "हां, दूसरा सिंहासन मां के लिए है."

इस मजेदार और दोस्ताना डायलॉग से दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री की झलक मिली. हाई लेवल बातचीत और ऑफिशियल मीटिंग के दौरान हल्के-फुल्के पल दोनों देशों के बीच गाढ़ी मित्रता को दिखाते हैं.

वीडियो: भारत में पाकिस्तान के मददगार तुर्किए का विरोध शुरू, कारोबारियों ने व्यापार रोका

Advertisement

Advertisement

()