The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vivek Ramaswamy faces backlash for barefoot interview Indian Culture Debate

तीसरी दुनिया के चचा, असभ्य... विवेक रामास्वामी ने नंगे पैर दिया इंटरव्यू तो अमेरिका में होने लगीं घटिया बातें

Vivek Ramaswamy barefoot interview: विवेक रामास्वामी, फिलहाल ओहायो के गवर्नर पद के लिए अपने प्रचार अभियान में बिज़ी हैं. लेकिन उनके नंगे पैर दिये इंटरव्यू की तस्वीरों को ख़ूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
Vivek Ramaswamy faces backlash for barefoot interview
विवेक रामास्वामी के नंगे पांव वाले इंटरव्यू के बाद विवाद. (फ़ोटो - X)
pic
हरीश
2 मार्च 2025 (अपडेटेड: 2 मार्च 2025, 02:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विवेक रामास्वामी. हार्वर्ड ग्रेजुएट, बायोटेक उद्यमी, राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार और अब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वफादार. कितने ही परिचय हैं इनके. लेकिन इन दिनों वो अमेरिकियों के एक तबके के निशाने पर हैं. वजह, इंटरव्यू में जूते-मोजे ना पहनना. भले ही उनका ये इंटरव्यू उनके ही घर पर ही क्यों ना रिकॉर्ड हुआ हो. भले ही वो इंटरव्यू लगभग एक साल पुराना क्यों ना हो (Vivek Ramaswamy Barefoot Interview Controversy).

कुछ अमेरिकियों ने उन्हें ‘असभ्य’, ‘तीसरी दुनिया के चचा’ और ‘अमेरिका विरोधी’ करार दिया है. हालांकि, कुछ लोगों ने इन आलोचनाओं को बेतुका बताया है. दरअसल, विवेक रामास्वामी के एक इंटरव्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं. बताया गया कि इंटरव्यू उनके घर पर ही लगभग एक साल पहले ही रिकॉर्ड हुआ था.

वो फिलहाल ओहायो के गवर्नर पद के लिए अपने प्रचार अभियान में बिज़ी हैं. लेकिन उनके नंगे पैर दिए इंटरव्यू की तस्वीरों को ख़ूब शेयर किया जा रहा है.

विवेक पर निशाना

एक यूज़र ने लिखा,

Embed
Embed

एक अन्य यूज़र ने लिखा,

Embed

vivek america
‘भारतीयों को लुभाने की कोशिश.’

एक ने लिखा,

Embed

एक और ने लिखा,

Embed

जेम्स नाम के एक X हैंडल से लिखा गया,

Embed

vivek reactions
विवेक रामास्वामी का विरोध.
समर्थन

शीरा डिनाल नाम की यूज़र ने लिखा,

Embed

ramaswamy
रामास्वामी के समर्थन में भी आए लोग.

एक यूज़र लिखती हैं,

Embed

vivek
'विवेक रामास्वामी के ख़िलाफ़ सबसे बेवकूफ़ाना तर्क.'

पिछले चुनाव में विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की रेस में थे. बाद में वो पीछे हट गए और ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया. चुनाव जीतने के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने उन्हें एलन मस्क के साथ मिलकर सरकारी सक्षमता विभाग (DOGE) के नेतृत्व की ज़िम्मेदारी दी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने पद छोड़ दिया.

अमेरिका में किसी भारतीय की, उसके ‘भारतीय होने’ पर आलोचना हो रही है. वहीं, विवेक रामास्वामी के DOGE छोड़ने के कारणों में भी एक कारण उनका भारतीय होना बताया गया. एक धारणा है कि अमेरिका में भारतीय या कहें ‘किसी बाहरी’ के लिए स्वीकार्यता कम है. इसे लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलावेयर में प्रोफ़ेसर डॉ. मुक़्तेदर ख़ान ने लल्लनटॉप के वीकली पॉलिटिकल शो नेतानगरी में बात की थी. उन्होंने बताया था,

Embed

ऐसी ही बातें अमेरिका में मौजूद भारतीय पत्रकार रोहित शर्मा ने भी नेतानगरी में बताई थीं. बताते चलें, अब विवेक रामास्वामी ओहायो से गवर्नर पद के उम्मीदवार हैं. ट्रंप से समर्थन मिलने के बाद उनकी उम्मीदवारी को गति मिली है. चुनाव अगले साल होने वाला है.

वीडियो: एलन मस्क ने क्यों कर दी US प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी की तारीफ़?

Advertisement

Advertisement

()