The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viresh Chaudhary from Haryana won Rs. 50 lakh in KBC 9 and he failed to become 1st billionaire in this season

हिंदी दिवस पर संस्कृत ने करवा दिया 50 लाख का नुकसान

नुकसान मजेदार है.

Advertisement
pic
15 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2017, 06:22 AM IST)
Img The Lallantop
वीरेश ने केबीसी 9 में 50 लाख रुपये जीते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्या कोई भाषा किसी आदमी का 50 लाख रुपये का नुकसान करवा सकती है. आपका जवाब शायद ना में हो. लेकिन सच में ऐसा हुआ है. संस्कृत भाषा की वजह से वीरेश चौधरी नाम के एक शख्स को 50 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. जान लीजिए कैसे-

नुकसान तो हो गया, अब वजह भी जान लो

KBC 1
वीरेश चौधरी ने 15वें सवाल का जवाब नहीं दिया और खेल बीच में ही छोड़ दिया.

वीरेश का भले ही 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया है, लेकिन उन्होंने 50 लाख रुपये कमाए भी हैं. दरअसल वीरेश चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में पार्टिसिपेंट थे. वो इस शो के 18वें पार्टिसिपेंट थे. पिछले एपिसोड तक वो 14 सवालों के सही जवाब दे चुके थे. बतौर रोलओवर कंटेस्टेंट वो हिंदी दिवस यानी 14 सितंबर के दिन केबीसी की हॉट सीट पर बैठे थे. रोलओवर कंटेस्टेंट का मतलब है कि वो पिछले एपिसोड में सही जवाब देते आए थे और अगले सवाल से पहले एपिसोड का वक्त खत्म हो चुका था. 14 सितंबर से पहले 14 सवालों के सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत चुके थे. 15वां सवाल एक करोड़ रुपये का था. सवाल था-
महात्मा गांधी की आत्मकथा 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' के अनुसार कृष्ण शंकर पांड्या ने महात्मा गांधी को क्या सीखने के लिए राजी किया था?
इसके चार ऑप्शन थे-
A. संस्कृत, B. वैष्णो जन तो... C.चरखा चलाना D.फारसी इस सवाल का सही जवाब है संस्कृत. वीरेश चौधरी को ये जवाब मालूम नहीं था और उनकी सभी लाइफ लाइन भी खत्म हो चुकी थीं. ऐसे में वीरेश ने शो बीच में ही छोड़ दिया और उन्हें 50 लाख रुपये ही मिल पाए.

पेशे से लेक्चरर हैं वीरेश

KBC 1 (1)
वीरेश ने अपने जीते हुए पैसे का चेक अपनी मां को दिया है.

वीरेश हरियाणा के पलवल के होडल के रहने वाले हैं. होडल में नानक डेयरी रोड पर राजकीय महाविद्यालय है. वीरेश चौधरी इसमें लेक्चचर हैं. वीरेश के पिता डॉ.शिव कुमार चौधरी भी पढ़ाई-लिखाई से जुड़े हैं और कॉलेज चलाते हैं. वीरेश दो बेटियों और एक बेटे के पिता हैं. वीरेश ने 50 लाख रुपये की जो रकम जीती है, उसका चेक उनकी मां सुदेश चौधरी को दिया गया है.

केबीसी 9 में 50 लाख जीतने वाले पहले शख्स

KBC 3
वीरेश को 13वें सवाल का जवाब देने में भी खासी मुश्किल हुई. अंदाजे से दिया गया जवाब सही निकला.

वीरेश पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने केबीसी 9 में 50 लाख रुपये जीत लिए हैं. इससे पहले सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था. उसमें भी बताया गया था कि क्या केबीसी के मंच को मिलन वाला है उसका पहला करोड़पति. मगर ऐसा हो न सका. हिंदी दिवस के दिन पूछे गए सवाल का जवाब संस्कृत था, जिसकी वजह से वीरेश करोड़पति बनने से चूक गए. हालांकि 50 लाख रुपये जीतने के लिए भी उन्हें खासी मुश्किल हुई. 12 सवालों के सही जवाब देने के लिए वीरेश जोड़ीदार और ऑडिएंस पोल का इस्तेमाल कर चुके थे. 13वां सवाल 25 लाख रुपये का था. सवाल था-
रियो पैरा ओलंपिक गेम में किस भारतीय पैरा एथलीट ने हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता था?
सवा के ऑप्शन थे A.वरुण सिंह भाटी B. थांगवेलु मरियप्पन C. शरद कुमार D. देवेंद्र झांझरिया इस सवाल का सही जवाब है थांगवेलु मरियप्पन. जवाब देने के लिए वीरेश ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया, लेकिन कॉल डिस्कनेक्ट हो गई. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया, जो आईएएस ऑफिसर था. हालांकि उसे भी इसका जवाब मालूम नहीं था. इसके बाद वीरेश ने रिस्क लिया और अंदाजे से जवाब दिया, जो सही निकल गया. 25 लाख रुपये जीतने के बाद वीरेश से 14 वां सवाल पूछा गया. सवाल था- स्वतंत्र भारत में पहला चुनाव करवाने के लिए किस कंपनी ने बैलट पेपर दिए थे?
इसके ऑप्शन थे-
A.महिंद्रा एंड महिंद्रा B. मैसूर आइरन वर्क्स C. गोदरेज ऐंड बायसे D. टाटा स्टील इसका सही जवाब था गोदरेज एंड बॉय्स. वीरेश ने इस सवाल का सही जवाब दिया था, जिसके एवज में वो 50 लाख रुपये जीत गए. इस पैसे के साथ ही उन्होंने खेल बीच में छोड़ दिया था.


ये भी पढ़ें:
इन 10 सवालों के जवाब दीजिए और KBC 9 में जाने का मौका पाइए!

KBC क्विज़: इन 15 सवालों का जवाब देकर बना था पहला करोड़पति, तुम भी खेलकर देखो

झारखंड का 'गूगल बॉय', जिसकी याददाश्त हैरान करने वाली है

वीडियो देखें:
 

Advertisement

Advertisement

()