ये तो सब जानते हैं वीरेंदर सहवाग टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालेक्रिकेटर्स में आते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग इन दिनोंटि्वटर पर डट कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपने मजेदार ह्यूमर वाले ट्वीट्स के चलतेटि्वटर पर उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है. अब तो स्थिति ये हो गई है कि किसी भीमुद्दे पर जब तक "सहवाग जी" (प्रशंसकों का दिया हुआ नाम) ट्वीट न करें तो समझो वोमुद्दा खबर नहीं बनी. उनके ट्वीट्स को खूब लाइक्स और रिट्वीट्स मिलते हैं. इस समयट्विटर पर उनके 80 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पर ट्विटर को लेकर सहवाग ने एकतगड़ा खुलासा किया है.सहवाग का ट्विटर अकाउंटइंग्लिश न्यूज पेपर हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि"मैं ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जोक्स मारा करता था. मैंने जबइन्हीं जोक्स को ट्विटर पर शेयर करना शुरू किया तो लोगों ने इसे हाथों-हाथ लपकलिया. मुझे भी मजा आने लगा. मैं और भी मजेदार ट्वीट करने लगा. और देखते ही देखतेमेरे फॉलोवर्स की संख्या 80 लाख तक पहुंच गई. हजारों की संख्या में मेरे ट्वीट्स कोलोगों ने रिट्वीट करना शुरू कर दिया. काफी शेयर भी मिलने लगे. इसके बाद अलग-अलगब्रांड्स ने मेरे ट्वीट्स को स्पांसर करने में दिलचस्पी दिखाई और इसके लिए मुझेपैसे मिलने लगे. पिछले छह महीनों में अपने ट्वीट्स से मैंने करीब 30 लाख रुपये कमाएहैं." साथ ही सहवाग ने बताया कि अब उन्होंने वीरू के फंडे नाम से यू-ट्यूब पर चैनलभी शुरू किया है. यहां भी उनके फैन्स को उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिलेगा.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------सबकी मौज लेने वाले सहवाग की ट्विटर वालों ने मौज ले लीसहवाग ने लक्ष्मण को बर्थडे विश किया और ट्वीट वायरल हो गया