The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohlis Doppelganger Spotted Amid Bangladesh Protests with RCB cap shouting slogans Video Viral

बांग्लादेश प्रोटेस्ट में कंधों पर बैठे नाच रहा था विराट कोहली का हमशक्ल ! वीडियो वायरल हो गया

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद ढाका की सड़कों पर जो कुछ भी देखने को मिला, उसकी तस्वीरें अभी तक वायरल हो रही है. ऐसे ही एक Viral Video में क्रिकेटर Virat Kohli का हमशक्ल नजर आ रहा है. लोगों के कंधे पर बैठ इस शख्स ने RCB की कैप भी लगा रखी है.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 12:44 PM IST)
Virat Kohli Doppelganger Spotted Amid Bangladesh Protests
विराट कोहली के हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना (Sheikh Hasina) जब देश से निकलीं, तो प्रदर्शनकारी उनके आवास में घुस गए. उनके आवास से लूटपाट की तस्वीरें भी ख़ूब वायरल हुईं. इनमें मछलियां, खरगोश, बकरी, कुर्सियां, पेंटिंग, घड़ियां, मुर्गे, गमले, एसी, प्लेट, पंखे, कंप्यूटर, साड़ियां, एक्सरसाइज करने की मशीन, टीवी पर गेम खेलने वाला प्ले स्टेशन, और दूसरे सामानों की लंबी लिस्ट है. वहीं, लाखों रुपये का बैग लिये एक महिला की तस्वीर पर भी बहुत चर्चा हुई. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के कंधे पर 'विराट कोहली' भी बैठे नज़र आ रहे हैं, मगर असली नहीं बल्कि उनके हमशक्ल (Virat Kohli look a like Spotted Amid Bangladesh Protests). वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कैप पहने और जोश से नारे लगाते हुए दिखे. वो शेख़ हसीना के इस्तीफ़े का जश्न मना रहे हैं.

दरअसल, वीडियो में एक शख़्स अपने दोस्त के कंधे पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है, जो विराट कोहली का हमशक्ल बताया जा रहा है. जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया, लोगों ने इस हमशक्ल को लेकर तरह-तरह की बातें कीं. किसी ने उसे ‘सस्ता विराट कोहली’ कहा, तो किसी ने उसे असली विराट से भी ‘ज़्यादा असली विराट कोहली’ बता दिया.

विराट के हमशक्ल द्वारा नारे लगाए जाने पर सचिन नाम के एक यूज़र ने लिखा,

ये विराट अपनी बुआ को क्यों आवाज़ लगा रहा है?

sachin virat
सचिन ने कहा कि विराट अपने बुआ को आवाज़ लगा रहे.

एक यूज़र ने तो दूसरी ही बात कर दी. लिखा,

मिलिट्री कब्ज़ा करके ले गई है.

viiraat
मिलिट्री विराट को वहां ले गई?

राहुल यादव ने मीशो की ही मौज ले ली. उन्होंने लिखा,

मीशो से आए विराट कोहली

cherry
मीशो का नाम कहां से आया?

प्रियांशु नाम के एक शख़्स तो सीधे विराट की ही तारीफ़ करने लगा. लिखा,

अपने बिज़ी शेड्यूल से कोहली ने यहां के लिए भी समय निकाल लिया. ये आदमी मिथ है, लीगेंड है!!

priyanshu virat
विराट लीगेंड हैं.

ये भी पढ़ें - 'ये वही इस्लामिक हैं...', बांग्लादेश पर तस्लीमा नसरीन की ये बात भारत में दूर तक जाएगी

वहीं, रुपेश निगम नाम के यूज़र ने लिखा,

दूर से देखने पर तो ये असली कोहली से भी ज़्यादा विराट कोहली लग रहा है.

nigam virat
दूर से विराट लगे रहे.
बांग्लादेश का क्या हाल है?

बांग्लादेश की हालत फिलहाल थोड़ी सुधरती दिख रही है. अंतरिम सरकार के नए प्रमुख के तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) को चुन लिया गया है. सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज़-ज़मान (Wakar-uz-Zaman) ने बताया कि मोहम्मद यूनुस 8 अगस्त को नए अंतरिम PM के तौर पर शपथ लेंगे. वहीं, भारत में घुसपैठ की कोशिश में पड़ोसी देश के लगभग 500 लोग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले पहुंच गए हैं. 7 अगस्त की सुबह को जिले के दक्षिण बेरूबारी ग्राम पंचायत में झापोर्टोला सीमा चौकी के पास बांग्लादेश से लोग तीन चरणों में आए थे. दूसरी तरफ़, पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी ज़िला पुलिस के प्रमुखों को बांग्लादेश की सीमा से लगे ज़िलों में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया है.

वीडियो: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के निशाने पर अब किसका घर?

Advertisement

Advertisement

()