टी-ब्रेक में कोहली ऐसा क्या खाकर आ गए कि फिर सुपरमैन बन गए
क्या जबर कैच लिया है कप्तान ने.
Advertisement

कोहली ने टीम में जान फूंक दी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पर्थ का ओप्टस मैदान. यहां ऑस्ट्रेलिया जब चाय पीकर वापस लौटी तो स्कोर 148/3 था. इशांत शर्मा का ओवर था. क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श थे. पहली स्लिप पर चेतेश्वर पुजारा, दूसरी पर विराट कोहली खड़े थे. इशांत पहली गेंद फेंकने के लिए रन अप लेते हुए आए और गेंद उछाल लेकर हैंड्सकॉम्ब की छाती की हाइट पर आई. हैंड्सकॉम्ब ने गेंद को कोहली के ऊपर से खेलने की कोशिश की. गेंद काफी दूर और ऊंची थी. मगर कोहली ने जो हवा में उछाल लिया उससे गेंद उनकी रेंज में आ गई और वो हाथ में गेंद लिया जमीन पर लैंड किए. ये अपने आप में अद्भुत डाइव थी जिसे देख पूरी टीम में जान आ गई. ऑस्ट्रेलिया को एक चौके की जगह एक झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 148/4 हो गया.
ये कैच देखिए-

कोहली के इस शानदार कैच पर सोशल मीडिया पर ये रिएक्शन्स हैं-Reckon @imVkohli was happy with that catch? #KingKohli #Kohli
LIVE #AusvIND: https://t.co/OFE0TRG3wo pic.twitter.com/atXKhWn8vf — Telegraph Sport (@telegraph_sport) December 14, 2018


