बॉलिंग करते हुए कोहली ने जो किया उसपे उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हुआ
वीडियो वायरल हो रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की मुश्किल चुनौती से पहले टीम इंडिया ने यहां चार दिनों का एक वॉर्म अप मैच खेला. सामने टीम थी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI.इस मैच के आखिरी दिन यानी शनिवार को मैदान पर एक मजेदार वाकया हुआ.
उधर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने रनों के अंबार लगा दिए और इधर गेंद अपने कप्तान विराट कोहली के हाथ में थी. कोहली ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी अपने करामात दिखाए. मैच के तीसरे दिन कोहली ने दो ओवर फेंके थे. वहीं आखिरी दिन कोहली ने 5 ओवर फेंके.
इस बीच कोहली ने 100 के स्कोर पर खेल रहे बल्लेबाज हैरी नीलसन को आउट कर दिया. बल्लेबाज ने कोहली को लंबा शॉट मारने की कोशिश की मगर मि़ड ऑन पर खड़े उमेश यादव ने कैच लपक लिया. विकेट तो मिल गया मगर इस पर कोहली की जो रिएक्शन थी वो देखने लायक है. कोहली ने उसे मजाकिया तरीके से ऐसे सेलेब्रेट किया जैसे हैट्रिक ले ली हो. टीम के सभी खिलाड़ी कोहली के पास आए और उनको बधाई देने लगे. इस पर कोहली और मजे लेते दिखे.
वीडियो देखिए-
वैसे कोहली की बॉलिंग एक्शन भी मजेदार है और गेंदबाजी के उनके शौक को देखकर लग रहा है कि वो अपने बॉलिंग फिगर्स सुधारने का मन बना रहे हैं. कोहली ने अपनी तक वनडे और टी20 इंटरनेशनल्स में 4-4 विकेट लिए हैं. वैसे इस मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI की टीम ने 544 रन बनाए और कोहली ने 7 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया. इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 211 रन बनाए. इसमें केएल राहुल के 62 और मुरली विजय के 129 रनों की पारियां शामिल हैं. आर अश्विन का कोहली की गेंदबाजी पर ये रिएक्शन भी मजेदार था-A priceless reaction from India captain @imVkohli as he picks up a rare wicket 😂 https://t.co/JMMimFVbEr #CAXIvIND pic.twitter.com/TM6FormmYf
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
Just for laughs 😅😎@ashwinravi99 talks about @imVkohli who had a bowl at the SCG today. pic.twitter.com/FcTZAyGqgr — BCCI (@BCCI) November 30, 2018

