The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohli performs amazing cricket tricks

मैदान के बाहर विराट के तमाशे!

विराट कोहली खाली टाइम में तमाशेबाजी कर रहे हैं. वो भी ऐसी वैसी नहीं, कमाल की तमाशेबाजी. वीडियो आये हैं. देखिये.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
5 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 5 नवंबर 2016, 05:37 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
विराट कोहली इस टाइम अपने चरम पर हैं. वो ऐसे रन बना रहे हैं जैसे बुक क्रिकेट खेल रहे हों. बुक क्रिकेट समझते हो न? वही जिसमें किताब के पेज नंबर से रन बनाये जाते थे. जब इंग्लिश वाली मैडम पका रही होती थीं तब यही एक सहारा था. सहारा वो नहीं जिसका मालिक कर्जे में बैठा है. डूबते को तिनके का सहारा वाला सहारा. तो ऐसा है कि विराट कोहली क्रिकेट के इतने पक्के खिलाड़ी बन चुके हैं कि उनसे कुछ कहना न कहना सब बराबर है. अब वो खाली टाइम में भी ऐसे काम करते हैं कि मैंगो पीपल के लिए उन कामों को करना नामुमकिन नहीं लेकिन मुश्किल ज़रूर है. वीडियो आये हैं. एमआरएफ़ ने दिखाए हैं. एमआरएफ यानी वो कंपनी जिसका स्टिकर वो बल्ले पे लेके मैदान पर उतरते हैं. पहिला वीडियो: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/mrfcorporate/videos/1047776821912079/"]   दूसरा वीडियो: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/mrfcorporate/videos/1046708415352253/"]    

Advertisement

Advertisement

()