RCB के नाम बड़े और दर्शन छोटे पर क्या बोले कप्तान कोहली?
सीजन का पहला मैच धोनी की टीम के खिलाफ 23 मार्च को है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया से टी20 और वनडे सीरीज हारने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली अब आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर की कमान संभालने पहुंच गए हैं. इस सीजन की शुरुआत कोहली और धोनी की टीमों के बीच टक्कर से है. 23 मार्च को इस सीजन का पहला मुकाबला होना है. मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा है कि वो जब तक आईपीएल खेल रहे हैं, वो आरसीबी के अलावा किसी और टीम के लिए कभी नहीं खेलेंगे. कोहली शुरू से यानी 2008 से इस टीम के साथ हैं और 2013 से बतौर कप्तान इस टीम को लीड कर रहे हैं.
अब जब 2019 सीजन के शुरू होने पर कोहली से पूछा गया कि बैंग्लोर की टीम के हारने की क्या वजह रही है, इस पर कप्तान कोहली ने कहा कि टीम के कुछ गलत निर्णयों के चलते टीम हारी है. कोहली ने कहा," अगर मैं यहां बैठे हुए अपने खराब लक को ही कोसता रहूं तो कोई मतलब नहीं है. आप अपना लक खुद बनाते हैं और अगर कोई भी खराब निर्णय लेता रहेगा तो और सामने वाला सही निर्णय लेगा तो आपकी हार पक्की है."

टीम के कोच गैरी कर्स्टन हैं और बॉलिंग कोच आशीष नेहरा.
मगर कोहली ने कहा कि ये बीते वक्त की बातें हैं. अब आगे एक बढ़िया सीजन है. " मैं बतौर कप्तान टीम में एक नया कल्चर पैदा करने की कोशिश कर रहा हूं. जो एक सीजन के लिए नहीं होगा, बल्कि पूरी टीम में साल दर साल पैदा किया जाएगा. क्योंकि अब खिलाड़ियों को सीखना पड़ेगा कि उन्हें अपने निर्णय खुद लेना सीखना होगा. टीम के सीनियर खिलाड़ी कुछ सालों में टीम से बाहर हो जाएंगे तो इन्हीं यंगस्टर्स को आगे टीम को चलाना होगा." वहीं टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा, "मैंने विराट के साथ काफी काम किया है और मैं उन्हें समझता हूं. हम एक दूसरे के काम करने के तरीके को समझते हैं इसलिए एक दूसरे को हेल्प कर पाते हैं. इस सीजन कोहली औऱ आशीष नेहरा के साथ इस टीम को आगे ले जाने का काम करेंगे."
IPL के इस 12वें सीजन में कोहली की टीम में ऑस्ट्रेलिया से मार्कस स्टोइनिस, वेस्टइंडीज से शिमरॉन हेयमायर और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासें जैसे धांसू खिलाड़ी जुड़ रहे हैं. इस पर कोहली ने कहा कि हमारी टीम ने हमेशा अच्छे खिलाड़ियों को जगह दी है मगर टीम देखकर कभी नहीं कहा जा सकता है कि ये सीजन कैसा जाने वाला है.