साउथ अफ्रीका का जोहान्सबर्ग टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहा है. इस बात को औरमजबूती मिली यहां हुए तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंडिया को मिली जीत से. अपनी टीमअभी तक यहां कोई भी टेस्ट नहीं हारी है. इसी कड़ी में जुड़ गई है एक और बात. वो येकि अब यहां मिली इस जीत से कप्तान विराट कोहली के करियर को एक और जंप मिला है.टेस्ट बल्लेबाजों की ऑल-टाइम रैंकिंग में कोहली अब 26वें नंबर पर आ गए हैं. कहने कामतलब ये कि टेस्ट क्रिकेट में अभी तक के सभी बल्लेबाजों की एक रैंकिंग बनती है,उसमें कोहली 26वें पायदान पर आ गए हैं. पहले 31वें स्थान पर थे.रैंकिंग में आए इस उछाल से कोहली ने वेस्ट इंडीज के लेजेंड्री खब्बू बल्लेबाजब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है. लारा के 911 पॉइंट थे और कोहली के अब 912पॉइंट हो गए हैं. 900 से 912 का ये जंप कोहली को जोहान्सबर्ग टेस्ट में खेली 54 और41 रनों की पारियों से मिला है. इस दौरान कोहली ने लारा के अलावा केविन पीटरसन,हाशिम अमला, शिवनारायण चंद्रपॉल औऱ माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़ा है.गावस्कर इस रैंकिंग में 916 अंकों के साथ 1979 से हैं. उनसे आगे कोई भी भारतीय इसरैंकिंग में नहीं निकल पाया है.कोहली को 5 पॉइंट्स और मिले तो वो सुनील गावस्कर (916) को भी पीछे छोड़ देंगे.कोहली ये कारनामा इसी साल कर सकते हैं क्योंकि जून में टीम इंडिया अफगानिस्तान केसाथ एक टेस्ट और फिर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.इस ऑल-टाइम टेस्ट बैट्समेन रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन(961) सबसे ऊपर हैं. वैसे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अभी टेस्ट रैंकिंग मेंनंबर एक पर हैं और इस ऑल टाइम रैंकिंग में 947 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचगए हैं. सचिन तेंडुलकर इस रैंकिंग में 31वें स्थान पर हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:IPL नीलामी : अंडर-19 वर्ल्डकप खेल रहे ये तीन लड़के करोड़पति बन गए हैंKKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!IPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गए