The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohli is the lone cricketer in Forbes list 2018 of 100 Richest Athletes

कोहली कितना कमाते हैं, 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की इस लिस्ट से पता चल गया

इस लिस्ट में जगह पाने वाला इकलौता क्रिकेटर.

Advertisement
pic
6 जून 2018 (अपडेटेड: 6 जून 2018, 11:59 AM IST)
Img The Lallantop
विराट कोहली पैसा कमाने के मामले में भी दुनिया को पछाड़ चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक मैग्जीन है फॉर्ब्स. दुनिया भर में इसका नाम है. ये दुनिया के अमीर और पावरफुल लोगों की लिस्ट जारी करती है. इस बार यानी 2018 में इस मैग्जीन ने सबसे अमीर 100 एथलीट्स की लिस्ट जारी की है. चौंकाने वाली बात ये कि इस लिस्ट में सिर्फ एक क्रिकेटर है. पूरी दुनिया में एक क्रिकेटर जो टॉप 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है. नाम है विराट कोहली. कोहली के अलावा सब क्रिकेट से बाहर के खिलाड़ी हैं. 100 लोगों की इस लिस्ट में कोहली 83वें नंबर पर हैं.
Untitled design
विराट कोहली दुनिया के पॉपुलर खिलाड़ियों में भी शुमार हैं.

एक नजर इस लिस्ट के खास बिंदुओं पर:
#1. फॉर्ब्स लिस्ट 2018 के मुताबिक कोहली ने साल 2017-18 में करीब 1 अरब 60 करोड़ 59 लाख और 60 हजार रुपए की कमाई की है. इसमें क्रिकेटर के रूप में मिलने वाली सैलरी से करीब 27 करोड़ रुपए और विज्ञापनों से 1 अरब 33 करोड़ 87 लाख रुपए की कमाई हुई है.
#2. पिछले साल कोहली की रैंकिंग 89 थी जो इस बार 6 स्थान ऊपर खिसक कर 83वीं हो गई है.  कमाई के मामले में विराट कोहली ने टेनिस स्टार नोवक जकोविक को भी पीछे छोड़ दिया है.
#3. कोहली ने आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर से इस साल करीब 16 करोड़ रूपए कमाए जो इस सीजन किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाला सबसे बड़ी रकम है.
#4. साथ ही बीसीसीआई के क्रिकेट कॉन्ट्रेक्ट्स में भी विराट कोहली चुनिंदा 5 खिलाड़ियों में आते हैं. कोहली को A+ श्रेणी में रखा गया है जहां उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए सैलरी के दौर पर दिए जाते हैं.
#5. कोहली के अलावा साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें और सचिन तेंडुलकर 51वें स्थान पर रहे हैं.  2010 से अब तक सिर्फ धोनी, तेंडुलकर और कोहली के अलावा इस लिस्ट में कोई भी क्रिकेटर नहीं रहा है.
Mayweather
फ्लॉयड मेवेदर प्रफेशनल बॉक्सर हैं.

36 मिनट में 18 अरब से ज्यादा कमाने वाला बॉक्सर
दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों में नंबर एक पर कौन है? ये न तो कोई क्रिकेटर है और नहीं कोई फुटबॉलर. ये है प्रफेशनल मुक्केबाज. नाम फ़्लॉयड मेवेदर. अगस्त 2017 में एक 36 मिनट की फाइट के लिए इस बॉक्सर को 18 अरब 40 करोड़ 71 लाख रुपए ईनाम के रूप में मिले थे. मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर इससे हुई कमाई के चलते मेवेदर ने इस लिस्ट में पिछले साल नंबर एक रहे फुटबॉलर लियोनल मैसी दूसरे और रॉनाल्डो तीसरे स्थान पर खिसका दिया.


Also Read

आखिरी गेंद थी और 497 पर खेल रहे ब्रायन लारा ने चौका मार दिया

शिखर धवन क्रिकेट के अलावा तीन साल से ये काम भी कर रहे हैं और किसी को पता तक नहीं चला!

राशिद खान बांग्लादेश पर किस बात का गुस्सा निकाल रहे, आखिर ये पता चल गया है

गेंदबाज़ की बाउंसर उठी और सीधे बल्लेबाज़ की नाक पर जा लगी ठक्क!

वीडियो भी देखिए:

Advertisement

Advertisement

()