The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohli indicates changes in the World cup 2019 squad after India lose to Australia in the ODI series

ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह सीरीज हारने के बाद क्या बोले विराट कोहली?

वर्ल्ड कप से कुछ का पत्ता कटना तो तय मानिए.

Advertisement
pic
14 मार्च 2019 (अपडेटेड: 13 मार्च 2019, 04:07 AM IST)
Img The Lallantop
ऐसे परफॉरमेंस से विराट खुश तो कतई नहीं होंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज में हरा दिया है. 3-2 से. जबकि वो सीरीज के पहले दो मैच हार चुकी थी. उस्मान ख्वाजा, एडम जैम्पा और पैट कमिंस की ज़बरदस्त परफॉरमेंस ने भारत की कमर तोड़ दी. हार के बाद कोहली ने टीम को चेता दिया है. पहले भी चेता चुके हैं कि इस तरह की परफॉरमेंस करने वाले जाग जाएं नहीं तो इंग्लैंड उनसे और दूर हो जाएगा. एक बार फिर से कोहली ने अपनी बात पर ज़ोर दिया है. एक-एक कर बताते हैं हार के बाद कोहली ने क्या कहा.

# क्या जीत सकते थे?

हमें लग रहा था कि ये टारगेट चेज किया जा सकता था. लेकिन आखिरी के कुछ ओवर्स में वो हमसे आगे निकल गए. हमने जितनी उम्मीद की थी ऑस्ट्रेलिया ने उससे 15-20 रन ज्यादा बनाए. लेकिन इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया हमसे अच्छा खेला. आखिरी 3 मैचों में हमारी तुलना में उनका खेल दबाव वाली सिचुएशन में हमसे बेहतर था. हमने इस मैच में ओस पर ध्यान ही नहीं दिया क्योंकि उस पर किसी का बस नहीं है. हम सीरीज हारने का कोई बहाना नहीं बना सकते. एक टीम के तौर पर हमें अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना होगा.

# हार से क्या सबक लिया?

वर्ल्ड कप से पहले ऐसा मैच बहुत ज़रूरी था क्योंकि हमें धीमी विकेट पर भी बॉलिंग और बैटिंग करना आना चाहिए. उम्मीद है खिलाड़ी इस हार पर गौर करेंगें. ये काफी लंबा सीजन था. और जिस तरह की क्रिकेट हमने बाहर जाकर खेली है उसपर गर्व कर सकते हैं. सीरीज में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन बेहतर टीम जीती.

# वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन क्या होगा?

वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम की अटकलें भी विराट कोहली ने यहीं ख़त्म कर दी हैं. बोले-
वर्ल्ड कप की टीम के लिए हमें क्या करना है ये पता चल गया है. अब खिलाड़ियों को सिर्फ उनके रोल बताने हैं. उम्मीद है वो अच्छा प्रदर्शन करेंगें. केवल एक पोजीशन को लेकर अभी थोड़ी बहस की जा सकती है. आखिरी तीन मैच केवल इसलिए थे कि जो खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे उनको मौका दिया जा सके. लेकिन ये हार का कोई बहाना नहीं है. और वर्ल्ड कप में आपको किसी मोटिवेशन की ज़रुरत नहीं होती. सभी टीमें टूर्नामेंट का मजा लेंगी.
विराट जिस पोजीशन की बात कर रहे हैं, वो 4 नंबर की वो गुत्थी है जो भारत पिछले 2 साल में नहीं सुलझा पाया है. केदार जाधव, केएल राहुल, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे और लगभग हर दूसरी सीरीज में नया चेहरा इस्तेमाल किया है. उम्मीद है वर्ल्ड कप में भारत नंबर 4 का सवाल हल करके जाएगा.
Video:रांची वनडे में इंडिया की हार को कैसे ट्रोल कर रहा है पाकिस्तान?

Advertisement

Advertisement

()