शेर जहां जाता है, वहां शिकार करता है. बात कर रहे हैं विराट कोहली की. साउथअफ्रीका के साथ सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में कोहली ने धमाका करदिया है. सेंचुरी मार दी है. शगुन पूरा हो गया है. वो ऐसे कि ये कोहली की टेस्टक्रिकेट में 21वीं सेंचुरी थी. करियर की 53वीं. कोहली ने अपनी इस इनिंग से उन लोगोंके मुंह बंद कर दिए हैं जो पिछले मैच में उनके ना चल पाने के बाद सवाल उठा रहे थे.कह रहे थे कि विदेश में विराट फुस्स. मगर विराट ने बता दिया कि गेंद और उनके बल्लेके बीच के प्रेम को कोई बाउंडरी रोक नहीं सकती है.कोहली ने 10 चौके मारकर जमाया शतक.ये इनिंग बताती है कि कोहली को अपनी जिम्मेदारी का भली भांति अहसास है. साउथअफ्रीका के 355 रन के जवाब जब एक-एक करके सभी खिलाड़ी जाने लगे तो कोहली ने पारी कोसंभाला. पहले मुरली विजय के साथ साझेदारी की. फिर मुरली आउट हो गए. पार्थिव पटेल भीकुछ खास नहीं कर सके. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बनाए 61 ओवर में पांचविकेट पर 183 रन बना लिए थे. विराट कोहली 85 रन पर खेल रहे थे, शतक से केवल 15 रनदूर. उनका साथ दे रहे थे हार्दिक पांड्या. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 152 रन पीछेथी. और तीसरे दिन का खेल शुरू होने के 5 ओवर के अंदर ही कोहली ने अपनी सेंचुरी पूरीकर ली. 145 गेंदों में 101 रन. इस पारी में उन्होंने 10 चौके भी लगाए हैं. हालांकिकोहली की जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. टीम को लीड दिलवाना उनके कंधों पर हीहै.शतक लगाकर सचिन के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बने कोहली.सचिन का रोल निभा रहेइस शतक के साथ ही कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भी अपने नाम की मुहर लगा ली है.कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तानहैं. सचिन ने 1996-97 में केपटाउन में शतक लगाया था. वहीं, अगर प्लेयर के तौर परबात करें तो कोहली के ऊपर टीम उसी तरह से निर्भर है, जिस तरह पहले सचिन कीपरफॉर्मेंस पर निर्भर करती थी. सचिन चले तो ठीक वरना फुस्स.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-कोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया थाऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया हैअगले ‘तेंदुलकर’ ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दियाकोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदीवो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैंलल्लनटॉप वीडियो देखें-