मौका पाते ही कप्तान के साथ नया साल मनाने पहुंच गया ये हरफनमौला
जानिए बाकी क्रिकेटर्स ने किस तरह मनाया नया साल?

पहले कप्तान साब की बात. विराट कोहली इस समय मैदान से दूर है. अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं. इसलिए विराट लीव पर हैं. नया साल उन्होंने चंद दोस्तों के साथ मनाया, जिनमें हार्दिक पंड्या भी शामिल रहे. सपत्नी. विराट ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा –
“जो दोस्त साथ में नेगेटिव टेस्ट होते हैं, वो साथ में पॉज़िटिव टाइम बिता पाते हैं. सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ मिलने-बैठने से बेहतर कुछ नहीं. ये साल आप सबके लिए ख़ूब सारी आशाएं, खुशी और अच्छी सेहत लेकर आए. सुरक्षित रहें.”
साफ है कि अनुष्का-विराट की न्यू ईयर सेलेब्रेशन में भी सुरक्षित और सेहतमंद माहौल प्राथमिकता है.Friends who test negative together spend positive time together! ☺️ Nothing like a get together at home with friends in a safe environment. May this year bring a lot of hope, joy, happiness and good health. Stay safe! #HappyNewYear2021
— Virat Kohli (@imVkohli) January 1, 2021
pic.twitter.com/EyFcUBLqMi
जहां हार्दिक पंड्या, विराट कोहली के साथ नया साल मना रहे हैं. वहीं उनके भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या परिवार के साथ हैं. क्रुणाल ने परिवार के साथ फोटो पोस्ट की.
दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने भी परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ नया साल मनाया.Happy new year everyone . Love , peace and happiness 💫✨ pic.twitter.com/WyXwjQtCky
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) January 1, 2021
हरमनप्रीत कौर ने भी फ्रेंड्स-फैमिली के साथ फोटो अपलोड की और नए साल की बधाई दी.Wishing all of you a very happy new year and hope this is the beginning of a fabulous time ahead. #Welcome2021
— Mithali Raj (@M_Raj03) January 1, 2021
pic.twitter.com/p4Lx3Wqa6e
सचिन तेंदुलकर ने सादे तरीके से नया साल मनाया. उन्होंने ट्वीट किया –
“हम नई शुरुआत कर रहे हैं. सुरक्षित और खुशहाल 2021 की उम्मीद. पिछले साल की सीख को लेकर आगे बढ़ते हैं – जो कुछ हमारे पास है, उसका सम्मान करें. प्रकृति को हल्के में न लें. रिश्तों का महत्व समझें.”
ये तो थी क्रिकेटरों की बधाई. हमारे यानी कि लल्लनटॉप की तरफ से भी आप सब दोस्तों को नए साल की ढेर सारी बधाई.As we start afresh, hoping for a safer and happier 2021, let’s carry forward invaluable lessons from last year: to be consciously grateful for things and not take mother nature for granted. To value relationships and to keep in touch with our loved ones. #HappyNewYear
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 1, 2021
! pic.twitter.com/MJRUaekRfF

