The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohli favourite dish Chole Bhature sees cringy makeover Internet reacts

ये वीडियो देख विराट कोहली अपनी फेवरेट डिश खाना छोड़ देंगे!

वीडियो देख लोग बोले- ‘ऐसे लोगों को नरक में भी जगह नहीं मिलेगी.’

Advertisement
Man makes chole bhature ice cream. Netizens say ‘utha le re deva...’
विराट फिर कभी खाएंगे छोले भटूरे? (SS BWC + Reel)
pic
पुनीत त्रिपाठी
21 मई 2023 (Updated: 21 मई 2023, 07:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया और RCB के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को छोले भटूरे बेहद पसंद हैं. शायद उनकी फेवरेट डिश भी यही है. उनके फैन्स का तो यही कहना है. अब विराट की हो ना हो, नॉर्थ इंडिया में कई लोगों की है. और इस बात में कोई शक नहीं है. दिल्ली में तो कई लोग रविवार की शुरुआत ही छोले-भटूरे और लस्सी से करते हैं. और फिर दोपहर तक जो नींद का समा बंधता है, आहाहाहाहाहा… क्या कहने. लेकिन, मार्केट में अब इस डिश का ऐसा वर्ज़न आ गया है, जिसे देख शायद विराट छोले भटूरे खाना ही छोड़ देंगे. पहले विराट के एक इंटरव्यू की तरफ ले चलते हैं. फिर बताएंगे क्या है पूरा मामला.

यूट्यूब पर गौरव कपूर एक शो होस्ट करते हैं. नाम है 'ब्रेकफॉस्ट विद चैम्पियंस'. इस शो पर गौरव क्रिकेटर्स का इंटरव्यू करते हैं. इसी शो पर विराट आए थे. लंबी बातचीत के बीच गौरव ने विराट से सवाल किया -

'... अगर एक चीट डे होता... (और आप सोचते कि) आज बॉस जो भी खाऊंगा, ब्रोकोली बनकर अंदर उतरेगा, तो क्या होगा वो...?'

विराट को सोचने के लिए ज़रा सा भी वक्त नहीं लगा. चुटकी में कहा -

‘राजौरी गार्डेन में राम के छोले भटूरे. 110 परसेंट. वो भी उसके दुकान के पास जाकर. घर आते-आते वो भटूरे कहां होते हैं... वो फटूरे हो जाते हैं... सिली हुई ब्रेड की फील आती है उससे. ताजे-ताजे जो फूले हुए आते हैं, जिसमें उंगली मारके भटूरा नीचे हो... थोड़े प्याज़, हरी चटनी, और मिर्च का अचार... अहाहाहाहा...’

अब मामला क्या है, ये जान लीजिए. मार्केट में अब एक नया जीव आ गया है. नस्ल छोले भटूरे वाली ही है, पर भारी मात्रा में मिलावट कर दी गई है. छोले भटूरे की आइसक्रीम. दो मिनट का पॉज़ लीजिए. लंबी सांस लीजिए. मतलब गुलाब जामुन पराठे तक भी सब ठीक था, पर इस रोग से कैसे बचा जाए? 

इंस्टाग्राम पर 'क्रेविंग्स एवरीटाइम' नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि एक आदमी एक भटूरे को पतले-पतले पीस में काटता है. इस बारीक कटे हुए भटूरे पर छोले डालता है. फिर इसपर अचार और प्याज-मिर्च रखे जाते हैं. यहां तक भी देख कर ठीक लग रहा है मामला. इसके बाद दिमाग खराब करने वाला काम किया जाता है. इस छोले-भटूरे पर दूध डाल दिया जाता है. उसके बाद इसे और महीन कर दिया जाता है. इसे ही फिर खुरच कर आईसक्रीम रोल का आकार दिया जाता है. ऊपर से छोला-प्याज़-गाजर-मिर्च की टॉपिंग सजाकर.

वीडियो देख एक ही बात याद आती है. इस कारनामे पर लोगों के कॉमेंट्स तो आने ही थे. आए भी. एक ने लिखा -

'मर क्यों नहीं जाता मैं... ये सब देखने से तो अच्छा ही होगा.'

एक और ने लिखा -

‘ऐसे लोगों को नरक में भी जगह नहीं मिलेगी.’

एक और ने अवेंजर्स-एंडगेम के थानोस को याद करते हुए लिखा -

‘लॉर्ड थानोस, प्लीज़ आ जाओ और चुटकी बजाओ. तुम सही थे.’

एक और ने लिखा -

'इतना पाप मत कर भाई, करमा का खयाल कर...'

ये वीडियो अगर विराट तक पहुंचता है, तो क्यो वो आगे भी उतने चाव से छोले-भटूरे खा पाएंगे? ख़ैर, इस नई डिश पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट कर बताइए. 

वीडियो: 30 सालों से टॉयलेट में बना रहे थे समोसे, सउदी अरब के अधिकारियों को जो दिखा, वो डरा देगा

Advertisement

Advertisement

()