इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 15 साल बाद पहली पारी डिक्लेयर की है और ये कोहली का बड़ा दांव है
443/7 होते ही कोहली ने पारी घोषित कर चौंका दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने एक बहादुरी वाला काम किया है. ये एक दांव है जो कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेला है. ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 15 साल बाद इंडिया ने अपनी पहली पारी डिक्लेयर की है. 443/7 के स्कोर पर कोहली ने पहली पार डिक्लेयर कर दी. उस वक्त रोहित शर्मा नाबाद 63 रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले इंडिया ने 2004 में सिडनी टेस्ट में पहली पारी डिक्लेयर की थी. उसके बाद ये मौका हमें कभी नहीं मिला. मगर फर्क इतना है कि उस मैच की पहली पारी में इंडिया स्कोरबोर्ड पर 705/7 रन लगा चुकी थी. और यहां सिर्फ 443/7 रन स्कोरबोर्ड पर हैं.
कोहली के इस निर्णय ने बहुतों को चौंकाया है क्योंकि ये स्कोर डिक्लेयर करने लायक था नहीं. पहली पारी में कम से कम 500 रन तो होते ही. मगर कोहली ये भी जानते हैं कि बिना रिस्क लिए यहां मैच जीतने की संभावनाएं भी कम ही रहेंगी. इसलिए बिना रोहित शर्मा तक ये संदेश पहुंचाए कि वो अर्धशतक बनने के बाद अपना गियर चेंज करें और तेजी से रन बनाएं, कोहली ने पारी डिक्लेयर कर थकी हुई ऑस्ट्रेलिया को 7 ओवर बैटिंग करवा दी. हालांकि इंडिया को कोई विकेट मिला मगर इतना जरूर है कि बुमराह और इशांत की गेंदें मैच के तीसरे दिन कुछ खास कर सकती हैं.
इससे पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से इंडिया के नाम रहा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की इस पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती दिख रही है मगर बल्लेबाजों के लिए भी कोई बड़ी राहत नहीं है क्योंकि यहां बहुत धीमे रन बन रहे हैं. इतने धीमे कि इंडिया के चेतेश्वर पुजारा ने यहां अपने करियर का 17वां शतक जड़ा और इसके लिए लीं 280 गेंदें. ये पुजारा के टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक है. कोहली और पुजारा पहले दिन के स्कोर 215/2 के आगे खेलते हुए टीम को और मजबूत स्थिति में ले गए. अपने 68 के स्कोर से आगे खेलते हुए पुजारा ने अपना शतक पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये पुजारा का चौथा टेस्ट शतक है. इंडियन क्रिकेट में पुजारा अब गांगुली के 16 शतकों से आगे निकलकर वीवीएस लक्ष्मण के 17 शतकों की बराबरी कर गए हैं. इस सीरीज का ये तीसरा टेस्ट है और पुजारा अभी तक रन बनाने वालों में पुजारा सबसे आगे चल रहे हैं. पुजारा ने अभी तक इस सीरीज में 328 रन बना लिए हैं. खुद पुजारा के लिए ये किसी भी विदेशी दौरे में सबसे अच्छा प्रदर्शन है. पिछली दफा पुजारा के बल्ले से 2017 में श्रीलंका दौरे पर 309 रन निकले थे. अब ये ऑस्ट्रेलिया दौरा पुजारा के लिए इस मामले में यादगार बनने वाला है. अभी एक पारी और एक टेस्ट और बाकी है और पुजारा यहां अपने इस निजी रिकॉर्ड को और बेहतर करने की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. पहले यानी एडिलेड टेस्ट में पुजारा ने 123 और 71 रनों की पारियां खेली थीं. पर्थ की दोनों पारियों में सिर्फ 28 रन बने थे मगर अब तीसरे टेस्ट में 106 रनों की पारी से पुजारा फिर चमक गए हैं. साथ ही पुजारा विदेशी जमीं पर 2000 टेस्ट रनों का निशान पार कर गए हैं. 31 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 6 शतक और 7 अर्धशतकों की मदद से इतने रन पूरे किए हैं.DECLARATION! Hazlewood gets Jadeja and @imVkohli declares. India finish at 7-443 and the Aussies will face a nervy seven overs tonight.
LIVE #AUSvIND: https://t.co/st8Xp1gdBU pic.twitter.com/i8fPTh9dvD — Telegraph Sport (@telegraph_sport) December 27, 2018
Australia finish the day on 8/0, a deficit of 435 runs, after India declare on 443/7 on the second day of the Melbourne Test.#AUSvIND SCORECARD ⬇️ https://t.co/XyVZQv8kRp pic.twitter.com/t8bwzWqYp4 — ICC (@ICC) December 27, 2018पुजारा का बखूबी साथ दिया कप्तान कोहली ने. पहले दिन के अपने 47 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए कोहली भी शतक की ओर बढ़ रहे थे. मगर जब भारतीय कप्तान ने 80 का स्कोर पार किया, कोहली को भागने में परेशानी होने लगी. ऐसा लगा उन्हें पीठ में दर्द हो रहा है. फिजियो मैदान पर आए और कोहली स्ट्रेचिंग करते दिखे. मगर कोहली के साथ कुछ दिक्कत जरूर हुई थी इसलिए जल्दी रन बनाने के चक्कर में वो बाउंड्री पर कैच दे बैठे और वापस लौट आए. कोहली ने 82 रनों की पारी खेली. कोहली और पुजारा के आउट होने के बाद इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 299 हो गया. दोनों के बीच जबरदस्त 170 रनों की साझेदारी हुई जिससे इंडिया इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई. फिर क्रीज पर थे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत. दोनों ने टिकने की कोशिश की. दोनों ने सिंगल्स-डबल्स में स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और 62 रनों की पार्टनरशिप भी हो गई. रहाणे 34 रन बनाकर आउट हुए. मगर इसके बाद वो देखा गया जो अभी तक दुर्लभ था. यानी रोहित शर्मा की बैटिंग. टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरे रोहित ने गजब का डेटरमिनेशन दिखाया और हाफ सेंचुरी मार दी. पारी डिक्लेयर होने तक रोहित शर्मा नाबाद 63 रन बना चुके थे. रोहित ने 114 गेंदें लीं. दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने भी आते ही चौके छक्के नहीं बरसाए. बल्कि टिक कर 39 रन बनाए. रोहित और पंत के बीच 76 रनों की पार्टनरशिप हुई. पंत के आउट होते ही इंडिया का स्कोर 437/6 हो गया और जब रवींद्र जडेजा ने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया तो साफ हो गया कि वो ड्रेसिंग रूम से एक खास मकसद लेकर आए हैं. मगर अगली गेंद पर जडेजा आउट हो गए और उधर पारी डिक्लेयर का इशारा भी कोहली ने कर दिया.

