पिछले दो टेस्ट मैच हारने के बावजूद विराट कोहली के लिए एक अच्छी खबर आई है. कोहलीको बधाई. खबर ये कि आईसीसी ने विराट को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताबदिया है. दुनिया भर में इस फॉरमेट में कोहली के बेमिसाल रिकॉर्ड और बीते साल कीपरफॉर्मेंस के लिए कोहली को ये अवॉर्ड मिला है. महज 29 साल की उम्र में कोहली वनडेमें 32 वनडे इंटरनेशनल शतक मार चुके हैं. 2017 में कोहली ने वनडे में 6 सेंचुरीमारीं. औसत रहा 76.84 का. वहीं इस आक्रामक बल्लेबाज का करियर औसत 55.74 है जोदुनिया में सबसे ज्यादा है.At the age of 29, he has already scored 32 ODI centuries and has his hero SachinTendulkar’s all-time record of 49 well and truly in his sights. It is surelyjust a matter of time before he surpasses the Little Master, particularly if hekeeps churning out runs as he did in 2017. pic.twitter.com/GAfGQY8wbd— ICC (@ICC) January 18, 2018 # टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर- स्टीव स्मिथ,ऑस्ट्रेलिया इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बीते साल 16 टेस्ट खेले जिनमें 78.12 के औसतसे 1875 रन मारे. आठ सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी भी लगाईं. विराट कोहली की तरफ सेसंदेश- A video message from @imVkohli, ICC ODI Cricketer of the Year andrecipient of the Sir Garfield Sobers Trophy for Cricketer of the Year!#ICCAwards pic.twitter.com/ZsXmDZXta9 — ICC (@ICC) January 18, 2018 अवॉर्ड लेनेवालों में ये भी हैं: # टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन- युजवेंद्र चाहल,इंडिया इंडिया के लेग स्पिनर चाहल को बंगलुरू में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में25 रन देकर 6 विकेट लेने के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. फरवरी 2017 में इस लेगस्पिनर को मैन ऑफ द सीरिज भी दिया गया था. ये किसी भी भारतीय का बेस्ट टी-20 बॉलिंगपरफॉर्मेंस है.Re-live this magical performance!▶️ https://t.co/Jmo8EOc3Gr #ICCAwards pic.twitter.com/8l91bQNItn — ICC (@ICC)January 18, 2018 # साल का उभरता क्रिकेटर- हसन अली, पाकिस्तान 23 साल के हसन अलीपाकिस्तान के लिए चमत्कार साबित हुए जब इस देश ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इस ट्रॉफीमें हसन ने 13 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरिज खिताब भी जीता था. फाइनल में लंदन केओवल मैदान में इंडिया को हराया था. इस मैच में भी हसन ने 6.3 ओवर में 3 विकेट लिएथे. 💥 #ICCAwards pic.twitter.com/LobmHCdGIm — ICC (@ICC) January 18, 2018 # सालका असोशिएट क्रिकेटर- राशिद खान, अफ़गानिस्तान 19 साल के राशिद ने साल 2017 में 60विकेट लिए हैं. ये किसी भी असोशिएट प्लेयर का बेस्ट रिकॉर्ड है. साथ ही एक साल में43 वनडे खेलने का भी रिकॉर्ड राशिद के नाम है. असोशिएट टीमें वो होती हैं जोइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की फुल मैंबर नहीं होती हैं. # साल का सबसे बड़ा फैनमोमेंट- पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी जीत ये अवॉर्ड पहली बार किसी टीम को दिया गयाहै. दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों ने पाकिस्तान की टीम को उनकी चैंपियंस ट्रॉफीजीत के चलते चुना है.-------------------------------------------------------------------------------- Also Read: कोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तानबनाया हैबल्लेबाज बॉल उठाकर विकेटकीपर को देता है और आउट हो जाता है!सुनिए, कोहली ने सीरीज हारने का क्या कारण बताया