कोलकाता में क्रिकेट मैच चल रहा है. इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. दूसरा टेस्ट मैच.पहला इंडिया जीत चुका है. वैसे दूसरा भी जीतने की स्थिति में ही है. खैर, बातक्रिकेट की नहीं बल्कि बात होगी क्रिकेट खेलने वालों की और देखने वालों की. 2अक्टूबर 2016. स्वच्छ इंडिया मिशन की बरसी. और इसी ओकेज़न पर विराट कोहली और अनुरागठाकुर की अगुवाई में पूरी टीम इंडिया ने स्टेडियम की सफाई की. उन्होंने झाड़ू उठाई,ग्लव्स पहने और चल दिए सफ़ाई करने. मकसद इतना कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक अपनेआस-पास सब कुछ साफ़-सुथरा रखने का मेसेज भेजा जा सके. अगर हम कोहली की तरहदाढ़ी-मूंछें और उसी के जैसी हेयरस्टाइल रख सकते हैं, तो ये क्यूं नहीं?[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/posts/1241154355906255"]-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ लो: क्विज़: विराट के फैन हो, तो ये क्विज खेलो विराट कोहली का वोकिस्सा जो आपके रोयें खड़े कर देगा विराट कोहली, तुमसे बस इतना कहना है