आपने विराट कोहली के बारे में सुना होगा कि वो नॉर्मल पानी नहीं पीते हैं, बल्किअपने पीने का पानी फ्रांस से मंगाते हैं. Evian ब्रांड के इस पानी की कीमत करीब 600रुपए प्रति लीटर है. लेकिन अब साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंचे विराट कोहली और इंडियनक्रिकेट टीम के बाकी खिलाड़ियों को नहाने के लाले पड़ गए हैं. वजह है पानी की कमी.भारत का साउथ अफ्रीका से पहला मैच केपटाउन में है और यहां पानी की खासी किल्लत है.यहां ज़मीन के नीचे का वॉटर लेवल लगातार गिर रहा है और पानी की एक-एक बूंद की कीमतबढ़ती जा रही है. ऐसे में जब इंडियन प्लेयर्स न्यूलैंड्स स्टेडियम में दिनभर नेटप्रैक्टिस करने के बाद होटल पहुंचे, तो उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वो दो मिनटसे ज्यादा शॉवर न लें.अच्छा मज़े की बात देखिए. केपटाउन में पानी की ऐसी किल्लत है और मेजबान देश में कहाजा रहा है कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच Mouth-Watering Contest होने जा रहाहै. खैर, पानी की कमी और ज़रूरत वाकई गंभीर चीज़ है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए,लेकिन वहां खिलाड़ी जिन हालात में खेल रहे हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं, ऐसे मेंउनके लिए ये नियम काफी मुश्किल होने वाला है.पानी बचाने के लिए केपटाउन में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. लोगों को इसकीइम्पॉर्टेंस समझाने के लिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स बताए जा रहे हैं, जैसे एक बार फ्लशकरने में करीब पांच ग्लास पानी बहता है.केपटाउन आने वाले हर मेहमान को पानी बचाने के उपाय बताए जा रहे हैंन्यूलैंड्स स्टेडियम में ही इंडियन क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस के दौरान एक एम्बेरेसकरने वाली घटना भी हो गया. साउथ अफ्रीका में जब भी किसी देश की टीम क्रिकेट खेलनेजाती है, तो स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के दाईं तरफ साउथ अफ्रीका और क्रिकेट साउथअफ्रीका के साथ-साथ उस देश का झंडा भी फहराया जाता है. तो जब इंडियन टीम प्रैक्टिसकर रही थी, तो स्टेडियम में तिरंगा लहर रहा था.न्यूलैंड्स स्टेडियम में उल्टा झंडालेकिन तभी किसी ने ध्यान दिया कि भारत का झंडा उल्टा फहरा दिया गया था. केसरिया रंगनीचे की तरफ था और हरा रंग ऊपर की तरफ. तभी किसी की इस पर नज़र पड़ी और फिर झंडासही किया गया.साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:एक लीटर पानी के लिए कोहली जितना खर्च करते हैं, उतने में 8 लीटर पेट्रोल आ जाएअब BCCI से झटका खाएंगे महेंद्र सिंह धोनीसाउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़कादिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिए