The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral video wrongly showing a women from RSS Durga Vahini defeating Pakistani woman wrestler being circulated on whatsapp

क्या RSS की पट्ठी ने पाकिस्तानी पहलवान को पटक-पटक कर मारा?

व्हाट्सैप पर खूब फैल रहा है ये वीडियो.

Advertisement
pic
25 जून 2018 (अपडेटेड: 25 जून 2018, 02:02 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पीछे गाना चल रहा है - "एक दिल है, एक जान है, दोनों तुझपे कुर्बान हैं..." फिर देश में एक शख्सियत है जिसपर बार बार ये आरोप लगता आया है कि एक ही दिल को वो कितनी ही बार जीते जा रहा है. और उसी के समर्थक ऐसी खबरें फैलाते आ रहे हैं कि उसपर दिल और जान सब कुर्बान करने का जी चाहता है. इस बार मामला कुश्ती का है. कुश्ती के साथ देशभक्ति का कॉकटेल है. हुआ ये है कि एक वीडियो जारी किया गया है. ऐसे वीडियो सर्क्युलर की तरह जारी कर दिए जाते हैं. व्हाट्सैप पर अब घूम रहा है. हर कोई देशभक्ति की चाशनी चाटे बैठा है. धकापेल वीडियो शेयर कर रहा है. इस वीडियो में कहा जा रहा है कि... आप खुद ही देख लीजिये- RSS Durga vahini असलियत अब हम बताते हैं. ये वीडियो फ़र्जी है. इतना तो खैर आप अभी तक समझ ही गए होंगे. तो बात की बात ये है कि इसमें जो लड़की पहले माइक पर चीख चीख के चिल्लाती है और कहती है कि 'जिसकी दम हो, लड़का या लड़की, आए और हमसे मुकाबला करे...' उसका नाम बीबी बुल बुल (BB Bull Bull) है जो कि इंडिया की तरफ से पहली प्रोफ़ेशनल रेस्लर थी. उसके सामने भगवा (पढ़ें नारंगी) सलवार कमीज़ में आने वाली लड़की थी कविता जो कि पूर्व हरियाणा पुलिस अफ़सर थी और एमएमए चैम्पियन हैं. ये लड़ाई जालंधर में हो रही थी. बुलबुल ने शुरुआत में कविता को एक थप्पड़ रसीद दिया लेकिन इसके बात कविता ने बुलबुल की लंका लगा दी. इस वीडियो में भगवा रंग देखते ही हिंदुत्व का छौंका लगा कर व्हाट्सैप पर चलाया जा रहा है. इस वीडियो की असलियत आप भी चखें, मेहमानों को भी चखाएं. फिलहाल इसका असली वीडियो देखिये अच्छी क्वालिटी में:
Continental Wrestling Entertainment.Former #Haryana police officer, and power- lifting and #MMA champion #KAVITA accepted the open challenge of BB Bull Bull. Watch as the crowd erupts while chaos takes place before the General Manager #Heymant Singh issues next week's MIXED TAG-TEAM MATCH! #CWE #Jalandhar #TheGreatKhali Posted by Dalip Singh on Monday, June 13, 2016

ये भी पढ़ें:

'सेकुलर कहलाने वाली पार्टियां चाहती हैं कि मुसलमान सिर्फ मुसलमान बना रहे, डरा रहे'

रवीना टंडन का एक पल में कितना वजन बदल जाता था?

क्या नेहरू के रक्षा मंत्री रहे वी के मेनन की अय्याशी के कारण भारत 1962 में चीन से हार गया?

Advertisement

Advertisement

()