स्कूल से नौकरी तक ये सबक भीतर घुस चुका है कि किताब हमें इंसान बनाती है. समझबढ़ाती हैं. पढ़ना बेहद जरूरी है. खुद की नॉलेज बढ़ने के साथ सामने वालों के सामनेरौला टाइट रहता है. दूसरों की नजरों में इज्जत बढ़ती है. पर ठहरिए. न्यूयॉर्क मेंएक न्यू फनी घटना हुई. कॉमेडियन स्कॉट कोवोव्सिकी का न्यूयॉर्क सब-वे में सफर केदौरान किताब पढ़ना लोगों को सुट्ट करने लगा. हुआ यूं कि स्कॉट ने कई किताबों के फनीकवर बनाए. अजीब से किताबों के नाम और तस्वीरों वाले कवर. उन्हें एक बुक पर चिपकाया.और किताब पढ़ने की नौटंकी करने लगे. अब चूंकि मेट्रो, बस का ये इंटरनेशनल नियम हैकि बाजू वाला जो कर रहा है, उसमें झांकना जरूर है. तो स्कॉट के फर्जी फनी किताब कवरको देख लोग अजीब अजीब रिएक्ट करने लगे. लेकिन ये रिएक्शन एक वीडियो में रिकॉर्ड होरहे थे. यू-ट्यूब में वीडियो डाला गया तो करीब 30 लाख लोग अब तक देख चुके हैं.किताब के कवर में ट्रंप, जॉर्ज बुश सबसे जुड़े फनी कवर लगाए गए. देखिए ये वायरलवीडियो हम उठा लाए हैं. एन्जॉय गाइज़....https://www.youtube.com/watch?v=jFxu9dOO4zk&feature=youtu.be