एक लड़की है. बच्ची. 4-5 साल की. अपने प्यारे कुत्ते के साथ खेल रही है.डॉक्टर-डॉक्टर. हमने भी खेला था. अपनी कज़िन के साथ. यहां ये अपने कुत्ते के साथ खेलरही है. कुत्ता भी पूरी तरह से कैरेक्टर में है. बच्ची डॉक्टर बनी है और कुत्तापेशेंट. इस चिलचिलाती गरमी में शायद लू लग गयी होगी उसे. या हो सकता है शराब पी-पीकर लीवर खराब कर लिया हो उसने. बीमार पड़ गया. डॉक्टर साहिबा इलाज कर रही हैं. अपनेखिलौने-नुमा औजारों से. कुत्ता एकदम चुपचाप लेटा हुआ है. फर्श पर. नहीं-नहीं, फर्शनहीं. वो तो ऑपरेशन टेबल है. कुत्ता हिल नहीं रहा. ज़रा सा भी. बस लेटा हुआ है. इलाजके इंतज़ार में. ठीक हो जाने के इंतज़ार में. उसने खुद को सौंप दिया है अपने डॉक्टरके हाथों में. ऐसा कुत्ता कभी देखा है? इस वीडियो में देखो: