बीजेपी नेता अमित शाह का जूता उठा रहा था, वीडियो देखकर विपक्ष ने धर लिया!
नेता ने अपने बचाव में कहा - "अमित शाह मेरे पिता की तरह हैं"

तेलंगाना (Telangana) बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay kumar) को विपक्ष के नेता बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. वजह है उनका वायरल हो रहा वीडियो (Viral Video). इस वीडियो में दिख रहा है कि बंदी संजय कुमार गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के जूते (Shoes) उठाकर उन्हें दे रहे हैं. वीडियो को लेकर TRS और कांग्रेस (Congress) ने बंदी कुमार पर हमला किया है.
विपक्ष ने इस वीडियो को दक्षिण भारत के सम्मान के साथ जोड़ दिया है. आरोप लगाया है कि कुमार ने दक्षिणी राज्य के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है. किसी नेता ने कहा कि ये गुलामी है तो किसी ने पिछड़े वर्ग के प्रति बीजेपी की संवेदनशीलता का एंगल निकाला.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह सोमवार को सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में दर्शन करने गए थे. इसी दौरान बंदी संजय कुमार उनके जूते लेकर आए. घटना का वीडियो वायरल हो गया.
TRS के सोशल मीडिया संयोजक सतीश रेड्डी ने ट्वीट कर बंदी संजय कुमार की वीडियो शेयर करते हुए उनकी हरकत को गुलामगिरी बताया.
तेलंगाना कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने मामले पर ट्वीट कर लिखा
'अमित शाह मेरे पिता समान हैं'“तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के जूते ला रहे हैं, कहां गया तेलुगू समाज का आत्म सम्मान? बीजेपी में पिछड़े वर्ग के नेताओं के लिए क्या जगह है… सच देख लीजिए”
मामले पर सफाई देते हुए बंदी कुमार ने बताया कि वो अमित शाह को पिता समान मानते हैं. उन्होंने कहा
“मंदिर में भी कई भक्त सेवा भाव से जूते-चप्पल धोते हैं, क्या उसे भी गुलामी कहा जा सकता है? मैंने जो भी मदद की वो सिर्फ सम्मान में की थी.”
इसके साथ ही बंदी कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री KCR पर भी सवाल उठाए और पूछा कि कई मौकों पर अधिकारी या फिर पार्टी के नेता उनके या उनके परिवार के पैर भी छूते हैं तो क्या उसे भी गुलामी मान लिया जाए.
देखें वीडियो- तेलंगाना: हिंदू लड़के के साथ जा रही मुस्लिम लड़की को रोक बोले- 'कौम को बदनाम कर रही हो'

