The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral video: people crossing flooded road in cycle trolley, fare 5 rupees

आधे घंटे की बारिश से तैयार 'स्टार्टअप', किराया पांच रुपए

सबको हर तरफ भरा हुआ पानी दिख रहा है. कहीं पानी में सड़क दिख रही है. कहीं आधी डूबी बस. बस ये रोजगार नहीं दिख रहा.

Advertisement
pic
18 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 18 जुलाई 2016, 07:31 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
खूब फोटो वीडियो शेयर हो रहा है बारिश का. कहीं सड़क पर भरा पानी कहीं आधी डूबी बस. कहीं बस की छत से बाहर आते लोग. माने कुल मिलाकर इत्तू सी बारिश ने धनिया बो दी है नार्थ इंडिया में. लेकिन इसने कहीं कहीं रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए हैं. ये लोगों को नहीं दिखता. अब ये देख लो दिल्ली का मुंडका मेट्रो स्टेशन. यहां सड़क पर घुटनों पानी है. सुबह सज धज के दफ्तर जाने वाला एम्प्लॉई घर से निकलते ही 5 रुपए की प्रेस कराई पैंट और 2 हजार के जूतों की कुर्बानी अफोर्ड नहीं कर सकता. लेकिन पार तो जाना है. एक संकट मोचन प्रकट हुए हैं अपना साइकिल ठेला लेकर. 5 रुपए सवारी किराया है. इधर बैठो, बैग लादो. उधर उतर लो. वीडियो बनाने वाला इस एरिया के नेताओं के नाम गिना रहा है. कि वो भी यहां का उद्धार नहीं करा पाए. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/sushant.kudesia/videos/vb.680111169/10154358329996170/?type=2&theater"] एक बात नोट कल्लो लिख लो. अगर राम इस मेट्रो स्टेशन के आस पास फंस जाते तो इस केवट की सेवा के बाद खुद उसकी भूरि भूरि प्रशंसा कर डालते.

Advertisement

Advertisement

()