भैये सोशल मीडिया है. इधर कुछ भी वायरल हो सकता है. लेक्चर वाला इंट्रो न देते हुएमुद्दे पर आते हैं. पाकिस्तान के एक सिंगर शहजाद रॉय ने एक वीडियो ट्वीट किया है.इसमें एक पाकिस्तानी बच्चा गाना गा रहा है. ध्यान से सुनो तो गाना नहीं, लीवअप्लीकेशन है. ध्यान लगाकर सुनो- आई बेग टू से सुनाई देगा. पहले वीडियो देख लो फिरथोड़ी कथा हम भी बांच लेंगे. जो पढ़ने का मन हो तो पढ़ना नहीं तो बढ़ना.Please is ko chutti day dain. pic.twitter.com/tlGKvcW4FX— Shehzad Roy (@ShehzadRoy) January 21, 2018 हां तो भैये हमारे यहां छुट्टीमांगने के लिए लीव अप्लीकेशन से ज्यादा जरूरी वजनदार बहाना होता है. बुखार का बहानानहीं कर सकते. उसमें थर्मामीटर से नाप सकते हैं. रोज दादी को नहीं मार सकते, कभी तोपकड़े जाओगे. रोज पेट दर्द का बहाना भी नहीं बना सकते. ये सब पुराने हो गए. सबसेअच्छा है कुछ क्रिएटिव खेला जाए. जैसे इस लड़के ने खेला. इसका आइडिया नया है. इसलिएहर ट्वीट देखने वाला इस पर फिदा है. सब इसे छुट्टी देने की गुहार कर रहे हैं. हमकोतो लगता है अब तक मिल गई होगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़े:करणी सेना को भंसाली नहीं रानी पद्मिनी के तोते के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना चाहिएपति दुखी न हो, इसके लिए पत्नी ने मौत के समय बड़ा प्यारा इंतजाम कियाऑनलाइन बिक रहा है 'कुछ भी नहीं', लोग खरीद भी रहे हैं, रिव्यू भी दे रहे हैं!'धूम्रपान पड़ेगा महंगा' ऐड वाली बच्ची अब क्या कर रही है?