नोटबंदी ने किसको बुरे दिन दिखाए किसको अच्छे ये भूल जाओ. सिर्फ इतना याद रखो इसदुनिया का भला थॉमस एल्वा एडिशन के बाद ये नए नोट ही करेंगे. हमको पता है हमारी बाततुम सीरियसली लोगे नहीं. इसलिए सुबूत लेकर आए हैं. कहते हैं भारत की ये पावन भूमिअपने अंदर जरूर कोई बात लिए है. यहां लोगों के पास टैलेंट बहुत है. बस उसकी कद्रनहीं. नहीं तो ये मिनी महान वैज्ञानिक क्या किसी को नजर नहीं आते. अब इन बालकों कोही देख लो. इनकी ये महान खोज देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. आजजगदीश चंद्र बसु के जन्मदिन पर इनका ये खुलासा सामने आया है. नोट बैन के बाद हुआ येअब तक का सबसे बड़ा चमत्कार है. ये जो 2000 रुपए के नोट छपे हैं. इसकी खूबी खुदछापने वालों को नहीं पता होगी. लेकिन थैंक्यू बोलो फेसबुक को. यहां हर राज खुलता हैतसल्लीबख्श तरीके से. नीचे लगा वीडियो देखो और अपनी पीठ ठोंको. गर्व करो खुद पर जोऐसी पावन भूमि पर पैदा हुए. इस वीडियो में दिखाया गया है कि ये हल्का जामुनी नोटसोलर एनर्जी सोखकर स्टोर कर लेता है. इससे LED बल्ब जला सकते हैं. जलाकर दिखाया भीगया है. बस अब इस पोस्ट को आग की तरह फैलाने की जिम्मेदारी आपकी है.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/MakhdoomIlyaas/videos/1812354618987946/"]