डेमोक्रेसी बहुत ही सही शब्द है. भारी मतलब और फुलप्रूफ ईमानदारी से भरा-पूरा. कहाजाता है कि अभी तक की सबसे बेहतर शासन व्यवस्था है. आम जनता का शासन. अपने मत सेचुने प्रतिनिधियों के द्वारा. जब यही चुने लोग डेमोक्रेसी को नचाने लगते हैं, तबडेमोक्रेसी की ऐसी-तैसी हो जाती है. ऐसी-तैसी डेमोक्रेसी. ऐसे ही मुद्दों कोव्यंग्य के माध्यम से आहत करने वाले. तीन लोगों की टीम है. राहुल राम Indian oceanबैंड में गाने-बजाने का काम करते हैं. संजय रजौरा स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. वरुणग्रोवर बॉलीवुड फिल्मों में गाने भी लिखते हैं. कॉमेडी भी जबर करते हैं. तो, मजमूनये है कि इनका गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. Demonetisation पर. पिच्चर यूंशुरू होती है. तीन कुर्सियां. दो लोग. संजय और राहुल राम. वरुण बीच की कुर्सी परअपना रुमाल छोड़ के गए हैं. कोई कब्जा न कर ले. पहले तो हैप्पी न्यू ईयर और फिर थोड़ीदेर में असली मटेरियल सामने आता है. गाने की शुरुआत ‘मोदी जी..मोदी जी’ से शुरू होरही है. ओरिजिनल गाने का क्रेडिट 1968 में आई पड़ोसन फिल्म के गाने को दिया गया है.वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखिये: एक नजर इधर भी:https://www.youtube.com/watch?v=gsejj9BCsSEhttps://www.youtube.com/watch?v=GtpPgVhNvok-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी अभिषेक ने की है.