बूढ़े चच्चा गा रहे ऐसा गाना, हो जाए दिल दीवाना
50s में आया था ये अंग्रेजी गाना. लेकिन चच्चा को गाते सुनोगे तो फैन हो जाओगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
50 के दशक में एक गाना आया था इंगलिश वाला. टाइटल था 'सुगर टाइम'. सबसे पहले इसको गाया मेकग्वायर सिस्टर्स ने. फिर अइसा जबर हिट हुआ कि जॉनी कैश, अलमा कोगन और लिंडा मेककार्टनी समेत तमाम लोगों ने अपने अंदाज में गाया.
लेकिन हजरात अब दिल थाम के बइठो. लल्लन पेश कर रहे हैं फनकार चच्चा. इन्होंने Allah Forgive Me से शुरू करके इस गाने में ऐसे सुर भरे हैं कि मजा आ जाए कसम से. और खत्म किया Anything wrong? से. गाना देखो मजा आ जाएगा.
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/ships84/videos/vb.526310297/10157090855210298/?type=2&theater"]
अब इसका ओरिजनल देख लो जहां से शुरू हुआ था. उसके बाद कुछ और ऐसे ही गुदड़ी के लाल फनकारों से रूबरू कराते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=aH9HlmVfdyg
इन चच्चा के जादू से निकल आए हो तो दूसरे दादा से मिलो. ये तुमई पसंद का फिल्मी गाना गा रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=6WeDETHoUF4
नाना पाटेकर ने इकलौती फिल्म डायरेक्ट की है. प्रहार नाम की. उसमें शोभा गुर्टू ने गाया 'याद पिया की आए'. बहुत गजब म्यूजिक है. लेकिन ये ऑटो ड्राइवर भाईसाब उतना ही डूबकर गाते हैं. सुनो.
https://www.youtube.com/watch?v=0CZn8G0qvGI
अगर नुसरत, राहत और अजीज़ मियां की कव्वाली से टेस्ट अलग करना चाहते हो तो इधर आओ. एक मिनट में संसार बदल जाएगा. अच्छी कव्वाली है. 'मेरी सुर्ती है खतम.'
https://www.youtube.com/watch?v=u789TCrb3mw

.webp?width=60)

