इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो, छोटी बच्ची ने Titanic का गाना गाया, करोड़ों दिल पिघला दिए
पियानिस्ट एमिलियो बच्ची की रिक्वेस्ट सुनते ही गाने की धुन छेड़ देते हैं. बच्ची की आंखें खुशी से चमक उठती हैं. सभी लोग वीडियो बना रहे होते हैं. यहीं तक का वीडियो दिल पिघला देने वाला है. लेकिन आगे तो कमाल हो जाता है. एंजेलिका गाना गाने लगती है.

साल 1997 में आई Titanic फिल्म की बात होते ही 'My Heart Will Go On' गाना अपनेआप जेहन में आता है. 27 सालों बाद आज भी इसका संगीत इसे पसंद करने वालों के कान में पड़ जाए तो वे मंद-मंद गुनगुनाने लगते हैं, भावुक हो जाते हैं. सिंगर की Celine Dion की आवाज के साथ-साथ फिल्म के लीड एक्टर्स केट विंसल्ट और लियोनार्डो डिकैप्रियो के रोमैंस ने इसे सबसे खूबसूरत रोमैंटिक साउंडट्रैक में से एक बनाने का काम किया. लेकिन इन दिनों तीन साल की एक बच्ची की वजह से ये गाना एक बार फिर दुनियाभर में गाया या सुना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर एक रील वायरल है. पियानिस्ट @emilio.piano ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें पियानिस्ट लोगों को अपना संगीत सुना रहा है. तभी एंट्री होती है छोटी बच्ची की जिसकी उम्र तीन साल बताई गई है. नाम Angelica Nero है. एंजेलिका पियानिस्ट से कहती है कि क्या वो उसके लिए 'टाइटैनिक' वाले गाने 'My Heart Will Go On' की धुन बजाएंगे.
पियानिस्ट एमिलियो बच्ची की रिक्वेस्ट सुनते ही गाने की धुन छेड़ देते हैं. बच्ची की आंखें खुशी से चमक उठती हैं. सभी लोग वीडियो बना रहे होते हैं. यहीं तक का वीडियो दिल पिघला देने वाला है. लेकिन आगे तो कमाल हो जाता है. एंजेलिका गाना गाने लगती है. महज तीन साल की बच्ची एक मुश्किल गाना इतनी सहजता और मधुरता से गाती है कि वहां मौजूद हरेक शख्स हक्का-बक्का रह जाता है.
वीडियो देखने वालों का भी यही हाल हुआ. करोड़ों लोगों ने बच्ची की मनोहरता को बेहद पसंद किया है. वीडियो को 22 करोड़ 90 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
@emilio.piano ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
"तीन साल की इस सिंगर एंजेलिका नेरो ने मुझसे उसके साथ टाइटैनिक का गाना बजाने के लिए कहा. यह एक प्यारा पल था."
वायरल वीडियो पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. ओझस जैन नाम के यूजर ने लड़की के लिए लिखा,
"आप डिज्नी प्रिंसेस हो ब्रो."

अर्बनस्की नाम के यूजर ने लिखा,
"मैं 1997 में टाइटैनिक देखने के समय से भी ज्यादा आज रो रहा हूं."

शाहीन फ़र्शोगर गार्ड ने सिंगर Celine Dion के लिए लिखा,
"भगवान का शुक्र है कि Celine Dion अभी भी जिंदा हैं. वरना लोग कहते कि यह बच्ची उनका पुनर्जन्म है."

बलजीत कौर नाम के यूजर ने लिखा,
"छोटी बच्ची ने मेरा दिल चुरा लिया है."

मिसबा नाम की यूजर ने लिखा,
"छोटी बच्ची की क्यूट आवाज सुनकर मेरा दिल पिघल रहा है."

Angelica Nero पहले से ही सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लोग सिंगर के तौर पर जानते हैं. उनके गाने के कई और वीडियोज भी हैं. इस वायरल वीडियो से Angelica ने यह साबित कर दिया है कि वो क्यूट होने के साथ-साथ टैलेंटेड भी हैं.
वीडियो: अल्लू अर्जुन के बेटे ने डंकी का गाना गाया था, शाहरुख जवाब में पुष्पा को क्यों ले आए?

